फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   misdeed with Six year old girl in fatehpur up

फतेहपुर: छह साल की बच्ची से हैवानियत, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2020 10:37 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Sep 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Six year old girl in fatehpur up
सांकेतिक तस्वीर
फतेहपुर जिले में ललौली थाने के एक गांव में छह साल की बच्ची के साथ एक युवक ने हैवानियत की। मंगलवार शाम गांव किनारे खेल रही बच्ची को युवक बहला फुसला कर घास-फूस के बीच ले गया और घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मासूम की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी भाग निकला। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को दबोच लिया। उधर, गंभीर हालत में बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


देर शाम एसपी प्रशांत वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले छह साल की बच्ची शाम को गांव किनारे खेल रही थी, तभी करैहा गांव के मजरे कल्लू भगत का डेरा निवासी युवक अनिल निषाद ने बच्ची को अकेला देख उसे बहला फुसलाकर खेत में घास फूस के बीच ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वहीं पर बच्ची से हैवानियत की। चीख पुकार सुनकर आसपास खेतों पर काम कर रहे लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन लोगों को अपनी तरफ आता देख आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची ललौली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आरोपी को धर दबोचा।

उधर, बच्ची को गंभीर हालत में पुलिस बहुआ पीएचसी ले गई, जहां पर हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है। उसने घटना करना स्वीकार किया है। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed