{"_id":"5d00c1a5bdec2207594b2f8b","slug":"misdeed-with-six-months-old-girl-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"टप्पल कांड के बाद जालौन में छह महीने की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टप्पल कांड के बाद जालौन में छह महीने की मासूम से दरिंदगी, घर के बाहर लहूलुहान हालत में मिली
Wed, 12 Jun 2019 03:00 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 Jun 2019 03:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मासूमों के साथ हो रही हैवानियत की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यूपी के जालौन जिले में बुधवार को छह माह की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पिता ने एक रिश्तेदार युवक पर बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
यह मामला एट कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। पिता ने बताया कि परिवार में मंगलवार को उनके भतीजे का शादी समारोह था। युवक समारोह में शामिल होने आया था। युवक बच्ची को खिलाने के बहाने घर से दूर ले गया। कुछ देर बाद परिजनों को बच्ची के चीखने की आवाज आई। घर के बाहर जाकर देखा तो मासूम लहूलुहान हालत में पड़ी थी।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।