फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed by molesting marriage, three lakh rupees also grabbed

कानपुर: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, तीन लाख रुपये भी हड़पे, महिला ने डीआईजी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

Sun, 04 Oct 2020 01:21 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 04 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
misdeed by molesting marriage, three lakh rupees also grabbed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में बिठूर निवासी महिला ने इलाके के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने पहले नौकरी दिलाने के नाम पर उससे तीन लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद नजदीकियां बढ़ाईं और शादी का झांसा देकर शोषण किया।
विज्ञापन


थाने में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने शनिवार को डीआईजी कार्यालय में शिकायत की है। महिला ने बताया कि करीब आठ साल पहले वह युवक के संपर्क में आई। काफी समय बाद शादी का दबाव बनाया तो वह रुपये की मांग करने लगा।
विज्ञापन


इस बीच परिजनों ने 2019 में उसकी शादी नवाबगंज में कर दी। आरोप है कि शादी के बाद भी युवक उससे मिलता है। कहता था कि उसके पति की हत्या कर शादी कर लेगा। महिला के मुताबिक 11 अगस्त को पति ने युवक के साथ उसे आपत्तिजनक हालत में देख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध पर युवक ने बहनोई संग मिलकर पति की पिटाई और उसे भगा ले गया। पति की तहरीर पर पुलिस ने महिला और युवक को जेल भेज दिया। जेल से छूटने पर युवक ने शादी से मना कर दिया। रुपये भी लौटाने से मना कर रहा है। सीओ सीसामऊ त्रिपुरारी पांडेय ने जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed