फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor girl kidnapped and sexual assault in clinic in kanpur

#KabTakNirbhaya: नाबालिग छात्रा को अगवा कर नशीला इंजेक्शन लगा क्लीनिक में सामूहिक दुष्कर्म

Wed, 04 Dec 2019 04:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 04 Dec 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
Minor girl kidnapped and sexual assault in clinic in kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र में कार सवार युवकों ने नाबालिग छात्रा को अगवा कर क्लीनिक में ले जाकर नशीला इंजेक्शन लगा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। छात्रा की हालत बिगड़ने पर आरोपी उसका इलाज कराने लगे और खुद ही उसके परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


शिकायत के बावजूद साढ़ चौकी पुलिस ने मामला टरका दिया। मंगलवार को परिजन पीड़िता को लेकर एसएसपी आवास पहुंचे। एसएसपी ने बिधनू व घाटमपुर पुलिस को फटकारा।

देर रात डॉक्टर और एक प्रॉपर्टी डीलर समेत तीन पर पॉक्सो व सामूहिक दुष्कर्म की धारा में एफआईआर दर्ज की। बिधनू निवासी गुजरात में प्राइवेट कर्मचारी हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कक्षा 11 की छात्रा है।

22 नवंबर की सुबह स्कूल के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं लौटी। आरोप है कि गांव के ही प्रॉपर्टी डीलर राज सिंह ने उसे स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटमपुर थाना क्षेत्र में वह अपने मित्र डॉ. संजू के क्लीनिक पर छात्रा को ले गए। यहां पर इन दोनों के अलावा उनका एक और युवक मौजूद था। इस दौरान छात्रा को संजू ने नशीला इंजेक्शन लगा दिया।

जिसके बाद बारी-बारी से तीनों उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक इस दौरान छात्रा की हालत बिगड़ गई। इस पर डॉक्टर ने उसका इलाज करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

साथ ही राज सिंह ने उसके परिजनों को बताया कि छात्रा की तबीयत खराब हो गई थी, पास के क्लीनिक में उसको भर्ती कराया था। जब परिजन वहां पहुंचे तो आरोपियों की करतूत उजागर हुई।

आरोप है कि परिजन साढ़ चौकी पहुंचे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि बिधनू थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed