{"_id":"70988b3ecdf1b96c1220516f5c1967a0","slug":"married-wreak-havoc-on-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता पर बरपा कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता पर बरपा कहर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Mon, 12 Oct 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। सूचना पर बेटी की ससुराल हरदोई पहुंचे परिजन उसे यहां ले आए और अस्पताल में भर्ती कराया। पिता ने नौबस्ता थाने में दामाद और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
नौबस्ता क्षेत्र के खाड़ेपुर निवासी पुरोहित रमेश मिश्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी नित्या की शादी फरवरी में हरदोई के रसूलपुर खेड़ा गांव निवासी अभिषेक से की थी। ससुराल वाले दहेज के तीन लाख रुपये के लिए उसे पीटते थे।
विज्ञापन
शनिवार रात बेटी की ससुराल से किसी का फोन आया कि नित्या की पिटाई की गई है। इस पर वे लोग हरदोई पहुंचे तो देखा नित्या बरामदे में बेहोश पड़ी थी। शरीर पर चोटों के निशान थे। इस पर उन्होंने पहले संबंधित थाने को सूचना दी, इसके बाद देर रात बेटी को लेकर नौबस्ता आ गए। यहां उसे कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुरोहित के मुताबिक उन्होंने दामाद समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ राजदेव प्रजापति का कहना है कि मैच की व्यस्तता के चलते तहरीर देख नहीं पाए हैं, मामला सही हुआ तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
साले को गोली मारी
कानपुर। मूलगंज में रविवार रात प्रापर्टी विवाद में बहनोई परवेज ने साले अब्दुल राशिद (50) को उसके घर में ही गोली मार दी। परिजनों के शोर मचाने पर परवेज साथियों के साथ भाग निकला। अब्दुल राशिद का हैलट में इलाज चल रहा है।
मूलगंज के मखनिया बाजार निवासी कारोबारी अब्दुल राशिद ने शिवली (कानपुर देहात) के बाघपुर गांव में जमीन खरीदी है। इसे लेकर उसका बाघपुर गांव में रहने वाले बहनोई परवेज से विवाद चल रहा है।
मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब्दुल राशिद ने बताया कि रात में परवेज अपने दो साथियों के साथ बाइक से घर पर आए। उसकी और परवेज की जमीन को लेकर बातचीत शुरू हुई। इसी दौरान परवेज ने तमंचा निकाला और उन्हें गोली मार दी। बाईं तरफ कंधे में गोली लगने से लहूलुहान होकर गिर गए।
चीख सुनकर परिवार के लोग दौड़े तो परवेज ने तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के शोर मचाने पर परवेज साथियों के साथ बाइक से भाग निकला। मूलगंज एसओ के मुताबिक अब्दुल राशिद को उर्सला से हैलट रेफर कर दिया गया। अब्दुल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
महिला ने आग लगाकर जान दी , पति भी झुलसा
कानपुर साउथ। बिधनू के रमईपुर गांव में शनिवार रात महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। आग का गोला बनी महिला पति से जा लिपटी, जिससे वह भी बुरी तरह झुलस गया।
महिला को गंभीर हालत में हैलट में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। महिला के मायके और ससुराल वाले एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
एसओ आरएल पांडे का कहना है कि मामला पारिवारिक कलह का लग रहा है। फिलहाल किसी की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है।
पुलिस ने बताया कि फतेहपुर के रारी गांव निवासी अमीन की बेटी हिना ने छह साल पहले रमईपुर के चांद के साथ प्रेम विवाह किया था। शनिवार की रात हिना ने कमरे में खुद पर तेल छिड़ककर आग लगा ली और बचाने के लिए पति चांद से जा लिपटी। शोर शराबा सुनकर पास पड़ोस के लोगों ने किसी तरह दंपति को आग की लपटों से बचाया।
हिना को हैलट व चांद को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। चांद की मां नफीसा के मुताबिक बहू के मायके वाले वाले प्रेम विवाह से खुश नहीं थे, इसको लेकर भी हिना काफी परेशान रहती थी।
वहीं हिना के मायके वाले बेटी के ससुरालियों पर ही आरोप लगा रहे हैं। एसओ के मुताबिक अब तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। शिकायत मिलने पर पति से भी पूछताछ की जाएगी।