{"_id":"5dcc0e7a8ebc3e5b4457a394","slug":"married-woman-hanged-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर: फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फतेहपुर: फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, दहेज हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
Wed, 13 Nov 2019 09:00 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 13 Nov 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर के शाह कस्बे में रहने वाले एक ट्रक चालक के घर में उसकी पत्नी बुधवार सुबह चारपाई के चौखटे में बंधी साड़ी के फंदे में लटकी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो शव को परिजन उतार चुके थे। बाद में घटनास्थल पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों की तहरीर पर गाजीपुर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
मलवां थानाक्षेत्र के खांडेपुर निवासी किसान चंद्रपाल की बेटी नीशू पाल(30) की शादी 2011 में गाजीपुर थाना क्षेत्र के शाह कस्बा निवासी श्रीपत पाल के बेटे अनिल से हुई थी। अनिल ट्रक चालक है। नीशू की सात साल की बेटी राशी और एक बेटा ऋषि है। अनिल का परिवार अलग रहता है।

बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता मंगलवार दोपहर घर आए थे। दूध लेकर आने की बात पर मां से झगड़ा हुआ। पिता ने मां को मारापीटा। वह लोग डर कर बाहर आ गए थे। मां ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद पिता ट्रक लेकर चले गए थे।
वह लोग काफी देर रात दरवाजे की कुंडी पीटते रहे लेकिन दरवाजा नहीं खुला था। वह दोनों छप्पर के नीचे शाम को सुबह का रखा खाना खाकर सो गए थे। कमरे से बुधवार सुबह मां बाहर नहीं निकली। तभी चाचा प्रद्युम्न के घर चले गए। इधर, चाचा ने कमरे में खिड़की से झांका।

मां को फांसी के फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर भीड़ इकट्ठा हो गई। दरवाजा को तोड़ा गया। लोहे की चारपाई के चौखट(ऐसी चारपाई जिसे बुना नहीं गया था) में शव साड़ी के फंदे से फांसी पर लटका था। पैर जमीन को छू रहे थे। घटना की सूचना पर मायके से पिता व मां श्रीपति, भाई अमन, दीपक पहुंचे।
पिता चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग को लेकर बेटी को दामाद और ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। उन लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया है। मामले में पुलिस ने पति, ससुर, सास शकुंतला, देवर प्रद्युम्न के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

मौके पर सीओ जाफरगंज श्रीपाल यादव भी जांच करने पहुंचे। थानेदार डीडी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम देरी होने की वजह से नहीं हो सका है। एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से जांच की दिशा तय होगी।
चारपाई के चौखट पर फंदे से संशय
घटना में चारपाई की चौखट में फांसी लगने की बात मायके पक्ष को गले नहीं उतर पा रही है। चौखट हल्के लोहे की पाइप का होता है। फांसी लगाने के समय उसे गिर जाना चाहिए। वजन की वजह से पाइप भी टूटना चाहिए। सीओ श्रीपाल यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। अनिल के परिवार में उसके दो भाई पवन, पप्पू मुंबई में नौकरी करते हैं। उनके परिवार गांव में रहते हैं। सभी लोग अलग-अलग रहते हैं।