{"_id":"5bbcb708867a55282c416339","slug":"married-cousin-brother-raped-girl-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध में नशीली दवा पिलाकर शादीशुदा मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खुद अकेले थाने पहुंची पीड़ित किशोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूध में नशीली दवा पिलाकर शादीशुदा मौसेरे भाई ने किया दुष्कर्म, खुद अकेले थाने पहुंची पीड़ित किशोरी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 10 Oct 2018 08:32 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसी के यहां कुछ दिनों के लिए गई किशोरी को दूध में नशीली दवा मिलाकर मौसेरे भाई ने बलात्कार किया। जितने दिनों तक पीड़िता मौसी के यहां रही, इसी तरीके से कई बार उसकी इज्जत तार-तार की गई। पीड़िता ने जब आरोपी की पत्नी से शिकायत की तो उसने विश्वास नहीं किया। किशोरी जल्द ही वहां से अपने घर पहुंची और मां को जानकारी दी तो उन्होंने भी पीड़िता को चुप रहने की सलाह दी। इस सबके बीच मंगलवार को पीड़िता अकेले ही सदर कोतवाली पहुंची और उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने बताया कि पिता की कई साल पहले मौत हो चुकी है। भाई गुजरात के राजकोट में नौकरी करता है। वह घर में मां के साथ रहती है। पिछले माह वह छिबरामऊ के एक गांव में अपनी मौसी के घर आई। यहां मौसी के बेटे ने उसके साथ दुष्कर्म किया, विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। जब उसने आरोपी की पत्नी को घटना की जानकारी दी तो, उन्होंने समझाबुझाकर मामले की दबाने का प्रयास किया। तीन सितंबर को वह अपने घर पहुंची और परिजनों की घटना की जानकारी दी, लेकिन बदनामी के डर से उसकी मां ने भी कोई कार्रवाई न करने की बात कही। घटना से आहत पीड़िता मंगलवार को कन्नौज कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल छिबरामऊ होने के कारण वहां की पुलिस ने उसे छिबरामऊ कोतवाली की पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कोतवाली पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।
दूध में नशीला पदार्थ खिलाकर करता था घिनौना काम
किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था और जब वह सुधबुध खो देती थी, तब वह उसके साथ यह घिनौना कार्य करता था। यह बात स्वयं आरोपी ने उसे बताई। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने कई बार इस तरीके से उसकी इज्जत तार तार की।
विज्ञापन
जानकारी पर पति-पत्नी में हुई थी मारपीट
किशोरी के मुताबिक, दुष्कर्म की घटना के बारे में जब उसने आरोपी की पत्नी को बताया तो पहले तो उन्होंने इस पर विश्वास नहीं किया, लेकिन दोबारा जब उन्होंने पति द्वारा उसके साथ रात में छेड़छाड़ करते देखा, तो पति-पत्नी में कहासुनी के साथ मारपीट भी हुई। इस पर आरोपी ने उन लोगों को जान से मार डालने की धमकी भी दी।