फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mans body found in well

कुएं में मिला बहन की ससुराल आए युवक का शव

Fri, 07 Oct 2016 01:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 07 Oct 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
mans body found in well
डेमो
रसूलाबाद के सिठउमताना गांव में गुरुवार को खेत पर स्थित एक कुएं में एक युवक का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कन्नौज निवासी मृत युवक अपनी बहन की ससुराल आया। चर्चा है कि उसकी हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 

सिठऊमताना गांव के मलखान सिंह ने कुएं में युवक का शव देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। गांव के ही जनक सिंह पुत्र मुंशी सिंह के खेत स्थित कुएं में शव मिलने की सूचना पर भीड़ जमा हो गई। एसआई राधा विनोद ने बताया कि शव की पहचान गांव के ही जितेंद्र कठेरिया के साले वीरेंद्र सिंह पुत्र नारायण सिंह निवासी चौधरियापुर, कन्नौज के रूप में हुई है। मृतक केवल पैंट पहने था, उसके कपड़े पास में ही जनक सिंह के बाजरे के खेत में मिले।

विज्ञापन

 

बहन शीतला देवी ने पुलिस को बताया कि उसका भाई वीरेंद्र सिंह बुधवार को उनके यहां आया था। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसे शराब पिलाने के लिए ले गया, तब से उसका कोई पता नहीं चला है। उधर कुछ ग्रामीणों की मानें तो जितेंद्र का अपने साले से बुधवार की शाम किसी बात पर विवाद हुआ था। सुबह भी जितेंद्र ने साले के कहीं चले जाने की किसी से चर्चा तक नहीं की और न ही उसकी कहीं खोजबीन की। फिलहाल, मामले की पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed