फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man death, murder allegation

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Fri, 16 Jan 2015 01:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Fri, 16 Jan 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
man death, murder allegation
सरवनखेड़ा कसबे में गुरुवार को संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत हो गई। शव घर के बाहर पड़ा मिला। अधेड़ के शरीर से खून बह रहा था।
विज्ञापन


पत्थर पर  फैला खून देख मृतक की मां और रिश्तेदारों ने मृतक की पत्नी पर ही हत्या करवाए जाने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर पुलिस ने नशे की हालत में पैर फिसल कर नाली में गिरकर मुंह के बल गिर जाने से मौत की बात कह रही।

स्थानीय कस्बा निवासी नरेश उर्फ लाला (30) पुत्र रामऔतार कमल निवासी गजनेर बाजार में सब्जी की दुकान लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है।

गुरुवार सुबह उसका शव घर के बाहर बनी नाली में रखे पत्थर पर पड़ा मिला है। मृतक के मुंह में चोट के निशान है। घटनास्थल पर मौजूद मृतक की मां राजरानी व बहनोई चंद्रशेखर, बहन रेखा और काजल ने मृतक की पत्नी रेनू पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक की पुत्री ने काजल (9) ने रात में चार बाहरी लोगों द्वारा पिता को पीटने की बात कही है। मामले में गजनेर थानाध्यक्ष राम निवास यादव ने बताया कि रात में मृतक व उसके पिता, मामा ने शराब पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघुशंका के लिए जाते समय पैर नाली में फिसल जाने से पटिया में गिरने से मौत हुई है। दहाड़े मार कर रो रही मृतक की मां राजरानी के मुंह से बहू ने गुंडो से हमारे लाल का मरवा डाला निकल रहा था।

मृतक की मां राजरानी ने बताया कि उसकी बहू अपने पति नरेश को घर में नहीं रहने देना चाहती थी। इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता था।

पिछले एक माह से बहू अपने मायके चौबेपुर में थी। गुरुवार को जब उसे लाल के मरने की खबर मिली तो वह यहां आई। इतना कहते ही राजरानी फूट-फूटकर रोई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed