{"_id":"58171a5a4f1c1bae31435925","slug":"mad-beggar-killed-neighbor-threatened-with-a-fake-gun-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पागल भिखारी’ ने पत्थरों से सिर कुचलकर पड़ोसी को मार डाला, पुलिस पर तानी नकली रिवॉल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘पागल भिखारी’ ने पत्थरों से सिर कुचलकर पड़ोसी को मार डाला, पुलिस पर तानी नकली रिवॉल्वर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Mon, 31 Oct 2016 04:19 PM IST
विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर युवक ने पत्थर से ताबड़तोड़ वार कर एक युवक की हत्या कर दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर चकेरी में एक ‘पागल भिखारी’ ने पत्थरों से सिर कुचलकर पड़ोसी को मार डाला। इसके बाद पुलिस पर तान दी नकली रिवॉल्वर। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मूलरूप से ग्राम तर्वा बिधूनी थाना अतरौली हरदोई निवासी सुल्तान सिंह (36) चकेरी के स्वर्ण जयंती विहार मैदान के बगल में झोपड़ी में रहता था। आसपास के निर्माणाधीन मकानों में मजदूरी का काम करता था। इलाके में ही मूलरूप से प्रतापगढ़ निवासी सूरज शुक्ला रहता है। पुलिस के मुताबिक सूरज मानसिक विक्षिप्त है और भीख मांगकर अपना गुजारा करता है। रविवार शाम सुल्तान ने किसी बात को लेकर सूरज को छेड़ दिया।
जिसपर सूरज ने सड़क किनारे पड़े भारी पत्थर से सुल्तान के सिर पर वार कर दिया। सुल्तान के गिरते ही सूरज उसके सीने पर बैठ गया और पत्थर से सुल्तान के सिर पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले से थोड़ी ही देर में सुल्तान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने विक्षिप्त युवक को मैदान में घेरकर गिरफ्तार कर लिया। मौके पर पहुंचे एसपी पूर्वी सोमेन बर्मा ने बताया पूछताछ में आरोपी मानसिक विक्षिप्त लग रहा है।
विज्ञापन
नकली रिवॉल्वर से पुलिस को डराया
पुलिस ने जब आरोपी को मैदान में घेरने की कोशिश की तो उसने दिवाली के पटाखे वाली रिवॉल्वर सिपाही पर तान दी। पिस्तौल देखकर सिपाही ठिठक गया। पुलिस को जब रिवॉल्वर नकली होने का यकीन हुआ तब पुलिस उसे गिरफ्तार कर पाई।