{"_id":"580798cb4f1c1b592c7046d0","slug":"lover-killed-his-girlfriend-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागवार गुजरी प्रेमिका की दूसरे युवक से दोस्ती, कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नागवार गुजरी प्रेमिका की दूसरे युवक से दोस्ती, कर दी हत्या
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो
प्रेमिका का दूसरे युवक से दोस्ती करना युवक को नागवार गुजरा। इसको लेकर प्रेमी ने प्रेमिका का अपहरण कर उसी दिन एक घंटे बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को खेत में फेंका दिया था। बुधवार देर शाम पुलिस ने घटना में नामित तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे पूछताछ कर रही है।
पड़ोसी जनपद जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी गौरव वर्मा ने बताया कि उसका बीते एक वर्ष से सजातीय कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी संगीता से इश्क चल रहा था। इधर कुछ दिनों से उसकी हमीरपुर निवासी एक युवक से दोस्ती हो गई, जो उसे रास नहीं आई। आरोपी ने बताया कि उसने संगीता से कई बार उस युवक से दूर रहने को भी कहा। मगर वह नहीं मानी।
जिसके चलते उसने बीते 14 अक्तूबर की सुबह 10 बजे बोलेरो से अपहरण कर लिया। बताया कि एक घंटे बाद उसके ही दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी। शव को खेत में फेंक दिया था। गायब धड़ के बारे में आरोपी ने बताया कि जंगली जानवर शव को खा गए होंगे। कोतवाली के एसएसआई चंचल यादव ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनसे पूछताछ चल रही है।