{"_id":"dc8a8f75b683b1f90992faf289c03600","slug":"looted-cash-and-jewelery-attacked-over-sarraf-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ पर हमला कर नगदी व जेवर लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ पर हमला कर नगदी व जेवर लूटे
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
बाघपुर कस्बे से दुकान बंद कर घर जा रहे सर्राफ को बाइक सवार बदमाशों ने अपना निशाना बनाया। बदमाशों ने लोहे की राड से लहूलुहान कर सर्राफ से एक लाख 28 हजार रुपये नगदी और जेवर लूट लिए। घायल सर्राफ ने शिवली कोतवाली में अज्ञात पल्सर सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
शिवली कोतवाली क्षेत्र के ढिकिया गांव निवासी संदीप दीक्षित पुत्र अंगनू दीक्षित बाघपुर कस्बे में सर्राफा की दुकान है। सोमवार देर रात वह बाइक से घर वापस जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने नहरीबरी गांव के पास सर्राफ संदीप को लोहे की राड से मारपीट कर घायल कर दिया।
मंगलवार को शिवली कोतवाली पहुंचे घायल सर्राफ संदीप ने बताया कि बाइक सवार तीनों बदमाशों ने मारपीट करने के बाद बैग में पड़ी 1.28 लाख की नगदी, 11 सोने की अंगूठी, पांच जोड़ी बाला, नौ मंगलसूत्र,100 नाक की कील, 250 ग्राम चांदी के बिछुआ लूट लिए। शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख बदमाश फरार हो गए। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।