{"_id":"5b4200524f1c1b95288b5558","slug":"loot-with-car-riders-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शीशे में हॉकी मारकर कार रुकवाई, महिलाओं को पीटा और फिर लूट लिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शीशे में हॉकी मारकर कार रुकवाई, महिलाओं को पीटा और फिर लूट लिया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 08 Jul 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
कार में टूटा शीशा दिखाता आशीष
अपनी ससुराल से परिवार के साथ मासूम बच्चे के इलाज के लिए फर्रुखाबाद जा रहे कार सवार एक परिवार के साथ दूसरे कार सवार दबंगों ने ओवरटेक करते हुए हाकी मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और कार में बैठी महिलाओं के गले में पड़े मंगलसूत्र और रुपया आदि छीन कर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने कोतवाली में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सरेराह हुए इस घटना की मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की है।
कन्नौज जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम जाफराबाद निवासी आशीष कुमार पुत्र चन्द्रवली अपनी ससुराल बेला थाना के ग्राम उसराह आया हुआ था। यहां से वह रविवार को दोपहर अपनी पत्नी शिवानी, सास नीलम व अपनी मां मनोरमा के साथ कार से सात दिन पहले जन्मे बच्चे को लेकर इलाज के लिए फर्रुखाबाद जा रहा था। रविवार को दोपहर तीन बजे के करीब बिधूना-बेला मार्ग पर स्थित कमलपुर नहर के पुल के पास एक दूसरे कार सवार लोगों ने ओवरटेक करते हुए आशीष की गाड़ी में हॉकी मारकर कार का शीशा तोड़ दिया और कार खड़ी कराकर आशीष की पत्नी शिवानी और सास नीलम व मां मनोरमा से मारपीट करने लगे।

Trending Videos
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग गए
बिधूना कोतवाली में घटना की जानकारी देता पीड़ित परिवार
इस बीच दबंगों ने मां मनोरमा के गले में पड़े मंगलसूत्र और रुपये छीन लिए। घटना को अंजाम देने के बाद कार सवार लोग मौके से भाग गए। पीड़ित परिवार ने घटना की जानकारी बिधूना कोतवाली में दी। सरेराह इस घटना की जानकारी लगते ही पुलिस हरकत में आई और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी की। इधर पीड़ित परिवार बच्चे के इलाज के लिए फर्रुखाबाद रवाना हो गया।कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। घटना की जांच की जा रही है। घटना अगर सही है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित पक्ष ने घटना की कोई तहरीर नहीं दी है।