फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   LLB students were carrying bomb and pistol !

एलएलबी स्टूडेंट्स बम-तमंचा लेकर जा रहे थे परीक्षा देने!

Sat, 28 Feb 2015 02:58 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 02:58 AM IST
विज्ञापन
LLB students were carrying bomb and pistol !
मंधना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान शुक्रवार को पुलिस ने लग्जरी कार में सवार चार बदमाशों से एक तमंचा, छह कारतूस और छह देशी बम बरामद किए हैं। पकड़े गए युवक खुद को एलएलबी फाइनल का छात्र बता रहे हैं। दो युवकों से एलएलबी के प्रवेश पत्र मिले हैं।
विज्ञापन


पकड़े गए एक युवक पर हत्या के प्रयास समेत कई मामले कल्याणपुर थाने में दर्ज हैं। बिठूर पुलिस ने आर्म्स और विस्फोटक अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कार भी सीज कर दी है।  शुक्रवार सुबह पुलिस कंट्रोल रूम को किसी ने सूचना दी कि कल्याणपुर से बिठूर को जा रही एक लग्जरी कार में बदमाश बैठे हैं। फोर्स सड़क पर आ गई। मंधना चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग के दौरान यह कार पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसमें सवार युवकों की तलाशी ली तो एक तमंचा, छह कारतूस और छह देशी बम बरामद हुए। पकड़े गए साहब नगर कल्याणपुर निवासी राजेंद्र सिंह उर्फ पिंटू, न्यू अशोक नगर कल्याणपुर के अजीत सिंह, कल्याणपुर कला के आजेंद्र सिंह और इसी मुहल्ले के विक्रम सिंह ने बताया कि वे चारों एलएलबी फाइनल ईयर के  छात्र हैं।

कार बिक्रम सिंह की है। विक्रम ने बताया कि वह चारों दोस्तों के साथ शिवराजपुर के गया प्रसाद विधि महाविद्यलय में परीक्षा देने जा रहा था। कार में बम क्यों रखे गए। इस बारे में चारों युवक कुछ नहीं बता सके।  वहीं राजेंद्र ने तमंचा रखने की बात कबूल की।


कहा कि उसकी दुश्मनी चलती है। इस वह से वह तमंचा रखकर चलता है।  एसओ के मुताबिक पिंटू पर कल्याणपुर थाने में पुलिस मुठभेड़, हत्या का प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं। एसएसपी शलभ माथुर, एसपी ग्रामीण सुरेंद्रनाथ तिवारी, सीओ कल्याणपुर अखिलेश सिंह ने भी थाने पहुंचकर अभियुक्तों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed