{"_id":"5819df964f1c1bc032436b93","slug":"liqour-addict-young-man-myterious-death-in-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"दारू पीकर ‘घर में तांडव’ मचा रहे नशेड़ी की रहस्मय मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दारू पीकर ‘घर में तांडव’ मचा रहे नशेड़ी की रहस्मय मौत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 02 Nov 2016 06:14 PM IST
विज्ञापन
पूछताछ के लिए माता-पिता को थाने लाया गया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव हसनगंज कस्बे में रहने वाले युवक ने नशे की हालत में घर में जमकर तांडव किया। उसने मां-बाप को मारने के लिए कुल्हाड़ी उठाई। अचानक वह जमीन पर गिर गया। थोड़ी ही देर बाद उसकी रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई।
कस्बा निवासी सुशील(22)पुत्र श्यामबाबू पल्लेदारी का काम करता था। वह दारू पीने का आदी था। कमाई के सारे पैसे वह नशे में उड़ा देता था। मंगलवार की शाम वह नशे की हालत में घर आया। वह पिता से पैसे मांगने लगा। पैसे न देने पर घर पर तांडव करना शुरू कर दिया। उसने माता-पिता को मारने के लिए कुल्हाड़ी उठाई। नशा अधिक होने से वह जमीन पर गिर गया। इससे उसके सिर में गहरी चोट आ गई। घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद पुलिस उसके घर पहुंची। दहशत के चलते परिजनों ने उसे नहीं उठाया। पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची। यहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की छोटी बहन कुसुम ने बताया कि सुशील दो भाई तीन बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। कोतवाली प्रभारी प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी। पूछताछ के लिए माता-पिता को लाया गया है।