फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘क्रिमिनल टाइप रिश्तेदारों’ के कुचक्र की कहानी जानकर खड़े हो जाएंगे आपके भी रोंगटे

Sat, 03 Jun 2017 01:02 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
killer of children arrested in chitrakut
डेमो पिक

‘क्रिमिनल टाइप रिश्तेदारों’ ने ऐसा कुचक्र रचा कि सूरज की जिंदगी ही तबाह हो गई और परिवार में मातम छा गया। सूरज पांडेय की चार बेटियों के बाद राहुल पैदा हुआ था। सूरज का बेटा पूरे वंश का इकलौता चिराग था। इसी वजह से पड़ोसियों और रिश्तेदारों की नजरों में खटकता रहा। मामला यूपी के चित्रकूट जिले का है। 

killer of children arrested in chitrakut
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
28 मई को चित्रकूट  सिंहपुर घुरहेटा निवासी सूरज के पिता माताबदल पांडेय ने रैपुरा थाने में तहरीर दी थी कि उनके नाती राहुल (9)को घर से अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया है। जिसके तहत मामला दर्ज कर बच्चे की छानबीन के लिए रैपुरा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला पुलिस बल के साथ बच्चे की तालश करने में जुट गये। 29 मई को बच्चे का शव गुन्ता नदी किनारे बरामद किया गया। पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।
 
killer of children arrested in chitrakut
डेमो पिक
शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक प्रताप गोपेंद्र सिंह ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में मृतक के पड़ोसी मानू यादव पुत्र छत्रपाल व पारिवारिक चाचा श्यामबाबू पांडेय पुत्र रामसागर निवासीगण सिंहपुर को गिरफतार किया गया। दोनों ने मिलकर उसी दिन श्यामबाबू के घर में गला घोंटकर मासूम को मार दिया। हत्या के दौरान एक ने मासूम के दोनों पैर पकड़े और दूसरे ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। जिससे उसकी सांसे थम गईं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
killer of children arrested in chitrakut
डेमो पिक
हत्यारों ने कुबूला जुर्म
चित्रकूट पुलिस अधीक्षक कार्यालय कालूपुर में हत्यारोपी मानू यादव ने बताया कि सिंचाई के लिए ट्यूबवेल से मृतक का बाबा पानी नहीं देता था। जिससे कई बार विवाद हुआ था। दूसरे हत्यारोपी श्याम बाबू पांडेय ने बताया उसके घर से जेवारात गायब हो गये थे। जिसमें माताबदल की बहू ने उनपर चोरी का इल्जाम लगाया था। उससे जमीन को लेकर भी विवाद हुआ था।
 
विज्ञापन
killer of children arrested in chitrakut
डेमो पिक
दोनों लोग माताबदल के परिवार से रंजिश मानते हुए एक राय होकर 27 मई को सात बजे मनु यादव के घर में बच्चे से राहुल को बुलकार गला दबाकर हत्या कर दी। शव को मानू यादव ने ले जाकर नदी में फेंक दिया। हत्या के खुलासा में रैपुरा थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला, उप निरीक्षक जय नारायण सिंह, रंजीत यादव, जयप्रकाश सिंह महिला आरक्षी नीलम यादव, आदि का योगदान रहा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed