फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   killer be treated like cattle took the lives of innocent Nisha

दरिंदे ने जानवरों जैसा सुलूक कर ले ली मासूम निशा की जान

Tue, 20 Sep 2016 02:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 20 Sep 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
killer be treated like cattle took the lives of innocent Nisha
डेमो
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मासूम 9 साल की बच्ची के साथ ऐसी दरिंदगी हुई कि किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पुरबियाटोला गांव की इस बच्ची के साथ पहले गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया उसके बाद उसे बेरहमी से कत्ल कर उसकी लाश अपने घर से पांच किलोमीटर दूर खाली पड़े प्लॉट में छुपा दी। हत्यारा फरार है पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुरबिया टोला बांगरमऊ निवासी पप्पू की बेटी निशा (9) सोमवार की शाम मतीटोला निवासी अपनी मामी जमुना के घर गई हुई थी। घर के बाहर खेलते हुए निशा को गांव का ही जमाल का बेटा बच्चन कहीं अपने साथ ले गया। रात भर निशा की तलाश के लिए उसके परिवारवाले और रिश्तेदार भटकते रहे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सोमवार सुबह निशा की लाश खून से लथपथ हालत में गांव के ही एक खाली प्लॉट में पड़ी मिली। निशा के परिजनों ने बलात्कार के बाद हत्या की आशंका जताई है। उधर पुलिस ने लड़की के परिजनों की तहरीर पर बच्चन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बच्चन फिलहाल फरार चल रहा है। डॉग स्क्वायड की टीम भी घटना स्थल के बाद सीधा बच्चन के घर जा पहुंची थी जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि बच्चन ही निशा का हत्यारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed