फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   killed friend

प्रेमिका छीनी तो खत्म की दोस्त की जिंदगी

Thu, 18 Feb 2016 01:58 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
अमर उजाला, ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
killed friend
लव ट्रैंगल के चक्कर में 13 फरवरी को कल्याणपुर के बुद्धा पार्क में छिबरामऊ के छात्र गौरव की हत्या उसके दोस्त ने ही की थी। वारदात में आरोपी ने अपने रूम पार्टनर को भी शामिल किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया। बुधवार को एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि राहुल कुमार कमल और अजय कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया गया है। गौरव के मोबाइल डाटा के आधार पर पुलिस ने राहुल और अजय को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


दोनों थे बचपन के दोस्त

पुलिस ने बताया कि गौरव और राहुल छिबरामऊ के रहने वाले थे, दोनों बचपन के दोस्त थे। राहुल के प्रेम संबंध मोहल्ले की ही एक लड़की से थे जिसकी जानकारी गौरव को भी थी। सितंबर में राहुल के परिजनों ने उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कानपुर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पनकी रोड कल्याणपुर में सेंगर हास्टल में रह कर तैयारी कर रहा था। राहुल के कानपुर आने के बाद उसकी प्रेमिका के संबंध गौरव से हो गए। इस बात की जानकारी होने पर राहुल और गौरव में कई बार कहासुनी हुई। राहुल ने बताया कि गौरव ने उसके प्रेम संबंधों की शिकायत उसके बड़े भाई से भी कर दी थी।

समझौते के लिए बुलाया था
राहुल ने वारदात के लिए हास्टल के रूम पार्टनर झारखंड निवासी अजय कुमार को भी शामिल कर लिया। 13 फरवरी को राहुल ने ही गौरव को गलतफहमियों को दूर करने के लिए कानपुर बुलाया था। कल्याणपुर स्टेशन पर राहुल और अजय ने गौरव को रिसीव किया और पैदल ही तीनों बुद्धा पार्क की ओर निकल गए।

पार्क के पिछले गेट से अंदर जाते समय सबसे आगे गौरव चल रहा था बीच में राहुल और पीछे अजय। राहुल ने वहीं पर तमंचा निकाला गौरव के सिर पर पीछे से गोली मार दी। वारदात के बाद राहुल गौरव का महंगा फोन उठाकर भाग निकला।

गौरव से ही खरीदा तमंचा

पूछताछ में राहुल ने बताया कि उसने एक महीने पहले गौरव से ही 2700 रुपये में तमंचा खरीदा था।

आखिरी काॅल से खुला हत्याकांड
गौरव के मोबाइल की काॅल डिटेल रिकार्ड से पता चला कि उसकी आखिरी बात अजय से हुई थी। अजय से पूछताछ के बाद पता चला कि हत्या के एक हफ्ते पहले से राहुल, अजय के नंबर से गौरव से बात कर रहा था। पुलिस के मुताबिक शातिर दिमाग राहुल योजना के तहत अजय के नंबर का इस्तेमाल कर रहा था।

हाॅस्टल बन गए हैं जरायम के अड्डे
गौरव के हत्यारोपी सेंगर हाॅस्टल से गिरफ्तार हुए। यहीं पर तमंचा भी रखा था। इस घटना के बाद एसएसपी ने शहर के हॉस्टलों की जांच के आदेश दिए हैं। जानकारी नहीं देने वालों पर कार्रवाई होगी।

20 हाॅस्टल में 183 संदिग्धों की पहचान
सीओ कल्याणपुर राजेश सिंह ने बताया कि उनके सर्किल के 20 हाॅस्टलों की जांच हुई है जिसमें 183 लोगों पर नजर रखी जा रही है।

लड़की देखने आए युवक को प्रेमी ने दिखाया तमंचा
मैं इससे प्यार करता हूं। ‘वह’ सिर्फ मेरी ही है। यहां से भाग जाओ, नहीं तो गोली मार दूंगा। ये धमकी भरे डायलाग किसी फिल्म के नहीं, बल्कि उस सिरफिरे आशिक के हैं जिसने लड़की देखने आए युवक की कनपटी पर तमंचा अड़ा कर सबको दहशत में डाल दिया।

लड़की पक्ष के लोगों ने मौका पाकर सिरफिरे को दबोचकर मारापीटा और कमरे बंद कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार करके उसके पास से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए।

सोमवार को पनकी गंगागंज मथुरा नगर निवासी एक पत्थर कारोबारी की बेटी को देखने के लिए लड़के वाले आए थे। घर में खुशी का माहौल था। पूरा परिवार मेहमानों की आवभगत में जुटा था। इसी बीच इलाके का शालू सिंह उर्फ निशांत (18) अचानक घर में घुस आया।


लड़के की कनपटी पर तमंचा अड़ाते हुए चिल्लाने लगा कि ‘वह’ सिर्फ मेरी है...। युवक की हरकत से घर में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच लड़की के पिता और भाई ने साहस दिखाते हुए युवक को दबोचकर कमरे में बंद करके पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed