Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Shailendra Pandey swindling villagers for decades to avoid suspicion he deliver interest payments

कानपुर: दशकों से ग्रामीणों को ठग रहा था शैलेंद्र पांडेय, शक न हो इसलिए घर बैठे पहुंचाता था ब्याज, पढ़ें मामला

Sun, 15 Nov 2026 10:35 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 15 Nov 2026 10:35 AM IST
सार

Kanpur News: घाटमपुर उप डाकघर घोटाले का मुख्य आरोपी शैलेंद्र पांडेय पिछले 25 वर्षों से भदरस गांव के ग्रामीणों को ठग रहा था, और किसी को शक न हो इसलिए वह खुद घर जाकर खाताधारकों को ब्याज भी देता था। डाककर्मियों की मिलीभगत से नकली मुहर व पासबुक छपवाकर उसने दर्जनों लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए, जबकि अब वह पैसे लौटाने का आश्वासन देकर अन्य पीड़ितों को थाने जाने से रोक रहा है।

विज्ञापन
Kanpur Shailendra Pandey swindling villagers for decades to avoid suspicion he deliver interest payments
उप डाकघर में खाता धारक से जानकारी लेते जांच टीम के सदस्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में भदरस गांव का शैलेंद्र पांडेय यहां के भोले-भाले ग्रामीणों की दशकों से ठग रहा था। किसी को इस फर्जीवाड़े की भनक न लगे, इस कारण शैलेंद्र खाताधारकों को ब्याज भी देता था। सबसे पहले आए फर्जीवाड़े के पीड़ित को उसने चेक देकर मामला दबाने का भी प्रयास किया था, लेकिन एक के बाद एक मामले सामने आने के बाद उसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन

घोटाले में पुराने डाक कर्मियों की भी मिलीभगत की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है। घोटाले की रकम और बढ़ने की संभावना है। घोटाले में अब तक 24 लोगों ने शिकायत की है। डाक विभाग पहले इस पूरे मामले में पल्ला झाड़ता रहा। अब घोटाला सामने आया तो पुलिस में मामला दर्ज कराया है। उप डाकघर में सबसे ज्यादा पीड़ित भदरस गांव के हैं। शैलेंद्र पांडेय भी भदरस गांव का ही रहने वाला है।

विज्ञापन
Trending Videos





डाककर्मियों की मिलीभगत से बनाई मुहर
तीन बेटियों में एक अनुष्का पांडेय के नाम डाकघर की एजेंसी है। उसी के जरिये शैलेंद्र डाकघर में अपनी पैठ बनाए हुए था। पहले वह एजेंट था। उसे गले की बीमारी है। वह सही से बोल भी नहीं पता है । अब बेटी के नाम से एजेंसी चला रहा था। उसका 25 साल से डाकघर में आना-जाना है। एफडी कराने वालों को रकम के एवज ब्याज भी पहुंचाता था, ताकि किसी को डाकघर न जाना पड़े। उसी ने डाककर्मियों की मिलीभगत से मुहर बनाई। पासबुक डाक कर्मियों के जरिये अलग-अलग छपवाता था।

विज्ञापन

फर्जी पासबुक व एफडी से इनकी निकली रकम
फर्जी पासबुक व एफडी से अवधेश कुमार शुक्ला के पांच लाख, शिवकांति के पांच लाख, ओम प्रकाश के चार लाख, धीरेंद्र शुक्ला के 30 लाख, राजेंद्र शुक्ला के 40 लाख, श्याम बाबू यादव के एक लाख, महेश पाल के ढाई लाख रुपये निकले हैं। बदन यादव के दो लाख, ब्रजेंद्र यादव के एक लाख, बलराम यादव के 75 हजार, राजेश के 75 हजार व बद्री प्रसाद के भी 25 लाख रुपये निकले।

विज्ञापन

पैसे लौटाने का आश्वासन
शैलेंद्र और बेटी अनुष्का भदरस गांव के ही निवासी होने के चलते कई पीड़ितों को पैसे लौटाने का आश्वासन दे रहे हैं। इसी के चलते कई पीड़ित तहरीर लेकर थाने नहीं पहुंचे। गांव के ही लोगों ने थाने में यह बात बताई। एसीपी ने बताया कि जो पीड़ित बाद में भी शिकायत लेकर आएंगे, उनकी शिकायत को भी इसी एफआईआर में समाहित किया जाएगा।

इनके खाते से निकली रकम
रितेश गुप्ता और उनकी पत्नी सीमा गुप्ता के खाते से छह लाख, राहुल ओमर के खाते से आठ लाख, राम सजीवन के खाते से 54 हजार रुपये निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed