{"_id":"612fd2068ebc3e14f006c3ef","slug":"kanpur-report-on-the-councillor-for-indecency-with-the-officer-and-beating-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर : अधिकारी से अभद्रता और युवक को पीटने के मामले में पार्षद पर रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कानपुर : अधिकारी से अभद्रता और युवक को पीटने के मामले में पार्षद पर रिपोर्ट
Thu, 02 Sep 2021 12:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:48 AM IST
सार
- बिनगवां पार्षद मेनका सिंह सेंगर के खिलाफ नौबस्ता थाने में दो एफआईआर
विज्ञापन
FIR
विस्तार
नौबस्ता पुलिस ने जोनल स्वच्छता अधिकारी से अभद्रता और युवक को बंधक बनाकर पीटे जाने के मामले में बुधवार को दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। पुलिस ने दोनों की मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नौबस्ता में 26 अगस्त को सफाई कर्मियों का वेतन रोकने का आरोप लगाकर वार्ड 87 पार्षद मेनका सिंह सेंगर अपने छह साथियों के साथ उस्मानपुर स्थित शेल्टर होम स्थित कार्यालय पहुंचीं थीं। जहां प्रदर्शन के दौरान उन्होंने जोनल स्वच्छता अधिकारी सुरेश कुमार यादव से अभद्रता की। आरोप है कि जान से मारने की नीयत से अंगोछा गले में डालकर खींचा।
विज्ञापन
मंगलवार को पीड़ित के साथ नगर निगम के अधिकारी डीसीपी साउथ से मिले और पार्षद और उसके साथियों के खिलाफ बलवा, मारपीट, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करवाई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी तरफ गल्ला मंडी ब्रह्म नगर में युवक पर चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने दलनपुर निवासी रवि कुमार की तहरीर पर पार्षद समेत 18 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। रवि ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गल्ला मंडी में पत्नी से मिलने आया था। इस दौरान पार्षद मेनका सिंह सेंगर ने अपने साथियों संग उसे रोक लिया।
आरोप है कि इसके बाद पार्षद ने चोरी का आरोप लगाकर पेड़ से बंधवाकर लाठी-डंडों से पिटवाया। एसीपी गोविंदनगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि रवि की तहरीर पर पार्षद मेनका और उनके 18 अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।