फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   jyoti murder case

पीयूष की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 19 May 2015 01:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 19 May 2015 01:59 AM IST
विज्ञापन
jyoti murder case
जिला जज अरुण कुमार गुप्ता की कोर्ट ने ज्योति मर्डर केस में अभियुक्त पीयूष श्यामदासानी की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। ज्योति मर्डर केस में ज्योति के पति पीयूष श्यामदासानी, मनीषा मखीजा, अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष को अभियुक्त बनाया गया है। सभी अभियुक्त जेल में है।
विज्ञापन


सोमवार को पीयूष श्यामदासानी की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। विशेष लोक सेवक अभियोजक दामोदर मिश्र और शासकीय अधिवक्ता धर्मेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बचाव पक्ष के अधिवक्ता सईद नकवी ने कोर्ट में कहा कि ज्योति का मर्डर लूट के इरादे से अवधेश, सोनू, रेनू और आशीष ने किया था।
विज्ञापन


बाद में ये लोग पकड़े गए तो पति पीयूष को फंसाने के लिए कहानी गढ़ते हुए पुलिस को उसका नाम बता दिया। पीयूष को पुलिस ने गलत तरीके से फंसाया है। इसलिए उसे जमानत दी जाए। वहीं अभियोजन ने कहा कि पति पीयूष ने पूर्व नियोजित योजना के तहत भाड़े के हत्यारों से ज्योति का मर्डर कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह हत्या कराने के लिए ही उसे खाना खिलाने के लिए रेस्टोरेंट ले गया था। इसलिए उसकी जमानत मंजूर न की जाए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने पीयूष की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed