फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   isi connection of uttar pradesh

पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का कनेक्शन यूपी के इन शहरों से जुड़ा

Sat, 11 Feb 2017 05:03 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 11 Feb 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
isi connection of uttar pradesh
डेमो पिक
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई ने यूपी के कई शहरों से अपना कनेक्शन जोड़ रखा है। इसका खुलासा तब हुआ जब आईएसआई के गुर्गे गिरफ्तार हुए। 
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में दबोचे गए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के चार गुर्गों में से एक बलराम  मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। अब वह परिवार के साथ सतना (मध्यप्रदेश) में रहता है। सतना यूपी और एमपी का बॉर्डर है। उसकी रिश्तेदारी कानपुर में भी बताई गई है। इस बात का खुलासा करने के बाद एमपी पुलिस ने कानपुर, बांदा और आसपास के जिलों में उसके तार खंगालने शुरू कर दिए हैं। एमपी एटीएस के अफसरों ने यूपी पुलिस के अफसरों से संपर्क किया है।
नवंबर 2016 में हुई थी गिरफ्तारी
जम्मू के थाना आरएस पुरा इलाके में सतविंदर और दादू को नवंबर में पकड़ा गया था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुफिया अफसरों को बताया था कि वे पाकिस्तान के कुछ लोगों के कहने पर पुलों, सेना कैंपों की तस्वीरें, जानकारी, सेना और केंद्रीय सुरक्षा बलों के वाहनों की सूचनाएं पाकिस्तान भेजता था। इस काम के लिए सतना का बलराम पैसे देता था। बलराम के अलग-अलग नाम से कई बैंक खाते हैं। बलराम के खातों में पैसा पाकिस्तान से आता था।
विज्ञापन

पाकिस्तान बात करता था
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंजों से वह पाकिस्तान बात भी करता था। अब सतविंदर से पूछताछ के बाद पुष्टि होने पर एमपी एटीएस ने बलराम को गिरफ्तार किया है। इसके बाद सतना और ग्वालियर से दो और लोगों को पकड़ा गया है। पूछताछ में एमपी एसटीएस को बलराम ने बताया कि वह मूलरूप से बांदा का रहने वाला है। वहां उसकी 18 एकड़ जमीन भी है। बलराम से मिली इस जानकारी के बाद एमपी एटीएस ने उसका यूपी कनेक्शन तलाश करना शुरू कर दिया है। एटीएस को पता चला है कि बलराम के करीबियों, परिचितों और रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाए हैं। इसके बाद बांदा के अलावा हमीरपुर, महोबा, कानपुर और उन्नाव में रहने वाले उसके रिश्तेदार और करीबियों पर एमपी एटीएस की नजर टिक गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed