फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Informar and constable running gang

मुखबिर-सिपाही चला रहे गैंग

Mon, 01 Feb 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 01 Feb 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
Informar and constable running gang
शनिवार को बिरहाना रोड पर जीरा कंपनी लूट में शामिल फरार लुटेरे की पहचान मसवानपुर निवासी जावेद अंसारी के रूप में हुई है। जावेद एक पूर्व थानेदार का मुखबिर है।
विज्ञापन


मुखबिर और एसटीएफ सिपाही ही यह गैंग चला रहे हैं। रविवार सुबह एसटीएफ के सीओ मनीष सोनकर ने लूट के आरोपी अभिमन्यु सिंह, सुरेंद्र कुमार और एसटीएफ सिपाही अमरेंद्र प्रताप सिंह से घंटों पूछताछ की।  उधर, बिरहाना रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेशाम लूट के चलते बिरहाना रोड, नयागंज, जनरलगंज के व्यापारी सहम गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार देर शाम बिरहाना रोड पर स्थित गुजरात की डी नटवरलाल जीरा कंपनी में एसटीएफ अधिकारी बनकर घुसे चार लुटेरों ने 15 लाख रुपये लूट लिए थे और कंपनी के दो कर्मचारियों को आफिस में बंद कर भाग निकले थे। दोनों कर्मचारियों ने अन्य लोगों की मदद से तीन लुटेरों को दबोच लिया था जबकि एक भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ एसटीएफ मनीष सोनकर के मुताबिक कुछ पुरानी घटनाओं में भी एसटीएफ सिपाहियों पर आरोप लगे थे, अमरेंद्र से उन मामलों की भी पूछताछ की जा रही है। सिपाही के निलंबन के बारे मे सीओ एसटीएफ ने बताया कि पुलिस कस्टडी में 24 घंटे रहने पर स्वत: निलंबन हो जाता है। लूट और माल बरामदगी की धाराओं में मुकदमा दर्ज हो चुका है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

जावेद की मुखबिरी पर की लूट
अमरेंद्र के मुताबिक जावेद से उसकी दोस्ती एक थानेदार के माध्यम से हुई थी। थानेदार तो फिलहाल गैर जनपद मे तैनात है लेकिन जावेद से उसका संपर्क बना हुआ था। जावेद ने ही बताया था कि कंपनी में हवाला कारोबार होता है जिसे लूटने में कोई रिपोर्ट भी नहीं लिखाएगा इसलिए वारदात कर डाली॥

सिपाही को चाचा कहते हैं दूसरे आरोपी
आरोपी अभिमन्यु और सुरेंद्र ने बताया कि अमरेंद्र की पीएसी में तैनाती के दौरान उससे दोस्ती हुई थी क्योंकि उन दोनों के पिता भी पीएसी में हैं। अमरेंद्र को वे लोग चाचा कहते हैं। सुरेंद्र और अभिमन्यु वान्या सिक्योरिटी में काम करते हैं और कानपुर क्लब में शाम 4 से रात 12 बजे तक बाउंसर की नौकरी करते हैं।

दोनों आरोपी बीए पास हैं और अभिमन्यु सुबह साईं एकेडमी की श्यामनगर और हरजिंदर शाखा मे काम भी करता है। सुरेंद्र की शादी तय हो चुकी है जो अब खतरे में पड़ गई है।

रोज 15 लाख का कलेक्शन रहता है
कंपनी के कर्मचारी दीक्षित पटेल ने बताया कि उसकी कंपनी का थोक का जीरा कारोबार है। कानपुर के व्यापारी ऑर्डर देते हैं और माल डिलीवरी की बाद दीक्षित और उसका सहयोगी पैसा कंपनी के बैंक अकाउंट में जमा कर देते हैं। दीक्षित ने बताया आमतौर पर रोज 10-12 लाख रुपये बैंक  में जमा कराए जाते हैं

कहां गई सिपाही की पिस्टल
लूट का मुकदमा लिखाने वाले जीरा कंपनी के एजेंट दीक्षित पटेल ने बताया कि वारदात के समय आरोपी सिपाही पिस्टल लगाए हुए था लेकिन पुलिस की लिखापढ़ी में कहीं भी सिपाही की पिस्टल का जिक्र नहीं है। उसके पास से पिस्टल बरामदगी भी नहीं दिखाई गई है।


आरोपी एसटीएफ सिपाही अमरेंद्र 1993 में पीएसी मे भर्ती हुआ था। 2003 में वह जिला पुलिस में आया और मूलगंज, गोविंदनगर थानों में तैनाती केबाद 2007 में एसओजी में शामिल हुआ। अमरेंद्र के दो बेटे हैं जो कैंट के एक प्रतिष्ठित कानवेंट स्कूल में पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed