फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   In Gujaini child bitten by monkeys

गुजैनी में बंदरों के झुंड ने बच्ची को काटा

Fri, 20 Nov 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 20 Nov 2015 01:37 AM IST
विज्ञापन
In Gujaini child bitten by monkeys

बर्रा के बाद अब गुजैनी में बंदरों ने आतंक मचाना शुरू कर दिया है। इसके चलते गुरुवार की दोपहर भाइयों के साथ स्कूल से घर लौट रही चार साल की मासूम बच्ची जान्हवी (4) को बंदरों के झुंड ने घेरकर बुरी तरह से काट लिया।

विज्ञापन


मासूम जान्हवी की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने जब तक बंदरों को खदेड़ा, तब तक वह लहूलुहान हो चुकी थी। परिजनों ने बच्ची को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद बच्ची को घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


एफ ब्लाक निवासी जान्हवी के पिता साहब सिंह ने बताया कि दोपहर के वक्त बच्ची अपने दो भाइयों हर्ष और निहिल के साथ ई ब्लाक स्थित पब्लिक स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में बंदरों के झुंड ने तीनों को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष और निहिल तो चिल्लाते हुए वहां से भाग निकले, लेकिन बंदरों के झुंड ने जान्हवी के सिर, आंख के नीचे और नाक के पास बुरी तरह से काटकर उसे लहूलुहान कर दिया। बताते चलें कि साउथ सिटी के गुजैनी, दबौली, बर्रा, साकेत नगर, गोविंदनगर आदि क्षेत्रों में इन दिनों बंदरों का आतंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed