{"_id":"293c80b86a4d5a3cf520fd12515d6d60","slug":"in-front-of-the-police-station-robbed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने के सामने लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने के सामने लूट
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sat, 12 Sep 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदवईनगर थाने के ठीक सामने गुरुवार शाम एक बाइक पर सवार तीन लुटेरों ने रेलवे कर्मी महिला मधु तलवार का पर्स लूट लिया। महिला थाने के सामने चीखती चिल्लाती रही लेकिन पुलिस तब आई जब महिला ने 100 नंबर पर सूचना दी।
विज्ञापन
थाने के सामने ही रहने वाली मधु का कहना है कि शाम को वे ड्यूटी से घर लौट रही थीं, जैसे ही वे रिक्शे से उतरीं तो पीछे से एक ही पल्सर पर सवार तीन लड़के आए और झपट्टा मारकर उनका पर्स छीन लिया। इसके बाद लड़के वेंडी चौराहे की ओर भाग खड़े हुए। वह शोर मचाती रहीं लेकिन थाने से कोई बाहर नहीं निकला।
विज्ञापन
पर्स में आठ हजार रुपये, एटीएम और जरूरी कागज थे। वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि मधु ने अपना पर्स गुम होने की तहरीर दी है। गुमशुदगी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
न पहरा न पिकेट
पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही साफ नजर आ रही है, क्योंकि लूट के वक्त न तो थाने के गेट पर पहरा था, और न ही वेंडी चौराहे पर पिकेट। बता दें कि वेंडी चौराहे को लूट प्वाइंट घोषित कर 24 घंटे पिकेट लगाई गई है लेकिन अक्सर सिपाही गायब रहते हैं।
स्वरूप नगर में महिला से पर्स लूट
कानपुर। पॉश इलाके स्वरूप नगर में काली मठिया मंदिर के पास स्कूटर पर सवार दो बदमाश नवाबगंज के आजाद नगर में रहने वाली अंचला श्रीवास्तव का पर्स लूटकर भाग गए। प्राइवेट नौकरी करने वाली अंचला गुरुवार रात करीब 10 बजे ड्यूटी के बाद स्वरूप नगर अपनी बहन के घर जा रही थीं।
अंचला के मुताबिक पर्स में 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन, वोटर आईडी और घर एवं ऑफिस चाभी थी। इधर, इंस्पेक्टर कमल यादव का कहना है कि घटनास्थल और उसके आसपास के दुकानदारों ने घटना की पुष्टि नहीं की है। फिर भी लूट की रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।