फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Husband ran away with three lakh cash after marriage

यूपी: दगाबाज पति को कोलकाता से खोजने आई महिला, फेसबुक पर प्यार के बाद रचाई थी शादी

Mon, 11 Jan 2021 07:58 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Jan 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
Husband ran away with three lakh cash after marriage
शादी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार, शादी करने वाला दगाबाज पति पत्नी को धोखा देकर भाग निकला। महिला कोलकाता पुलिस को लेकर रविवार को फतेहपुर पहुंची। जहां युवक के करीब एक साल से घर नहीं आने का पता लगा। 
विज्ञापन


कोलकाता जतीनगर सरसौना थाना क्षेत्र निवासी पलस धानुक की बेटी सुनीता आबूनगर चौकी पर दोपहर को कोलकाता पुलिस के साथ पहुंची। उसने बताया कि आबूनगर मोहल्ले का अभिषेक आर्य पुत्र राजू आर्य दिल्ली में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था।
विज्ञापन


अभिषेक उसके दूर के रिश्ते में था। इसी वजह से फेसबुक पर दो साल पहले दोस्ती हुई। प्यार का झांसा देकर उसके साथ कोर्ट मैरिज की। शादी के नौ महीने बाद तक साथ रहा। इस दौरान वह जीवन यापन के लिए ब्यूटी पार्लर चलाने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी कमाई के रुपयों पर अभिषेक की नीयत खराब हो गई थी। वह रुपयों की मांग पर मारपीट करने लगा। खर्च की मांग काफी करने लगा तो उसने रुपये देना बंद कर दिया। मौका देखकर एक साल पहले वह 3 लाख के जेवर और एक लाख नगद लेकर घर से इंटरव्यू देने के बहाने निकल भागा।


इसके बाद कोलकाता नहीं लौटा। उसके बाद मामले की सरसौना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। आबूनगर चौकी इंचार्ज के साथ महिला आरोपी के घर पहुंची। जहां परिजनों ने बताया कि अभिषेक का एक साल से कोई पता नहीं है। चौकी इंचार्ज सुमित देव पांडेय ने बताया कि अभिषेक की तलाश में कोलकाता पुलिस आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed