{"_id":"584cf8fe4f1c1b7c3a2c33ab","slug":"husband-of-unnatural-sex-habit","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को अप्राकृतिक सेक्स की आदत, ससुर करता है रेप का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को अप्राकृतिक सेक्स की आदत, ससुर करता है रेप का प्रयास
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 11 Dec 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
पति और ससुर की हरकतों में ससुराल के अन्य लोगों ने भी साथ दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स करने और ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर गिरिजेश तिवारी ने बताया कि आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बर्रा-4 निवासी महिला के मुताबिक तीन साल पहले उसकी शादी कृष्णा नगर लखनऊ के रामकृष्ण शर्मा से हुई थी। शादी के चार दिन बाद ही ससुरालीजनों ने पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। मायके पक्ष ने असमर्थता जताई तो ससुराल पक्ष के लोग महिला को प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के बावजूद पति ने कई बार अप्राकृतिक सेक्स किया, उसे इसकी आदत भी है और ससुर ने कई बार रेप का प्रयास किया। इतना ही पति ने दोस्तों के साथ भी शारीरिक संबंध बनाने का पत्नी पर दबाव बनाया। इसके विरोध पर उन्हें जिंदा जलाने की कोशिश भी की गई। इसके बाद ससुराल वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला के मुताबिक पति और ससुर की हरकतों में ससुराल के अन्य लोगों ने भी साथ दिया था।