फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Husband murdered wife in kannauj up

यूपी: हैवान पति ने गर्भवती पत्नी की पीट-पीटकर हत्या की, हाथों में ठोंकी कील

Thu, 24 Sep 2020 07:29 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Sep 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Husband murdered wife in kannauj up
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के गुरसहायगंज में क्षेत्र के मुरादगंज गांव में एक पति और उसके सहयोगी ससुरालीजन हैवान बन गए। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने गर्भवती पत्नी के दोनों हाथों में कील ठोंक कर उसे तड़पाया।
विज्ञापन


फिर पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात के आरोप शव को छोड़कर सभी भाग निकले। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पति समेत चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली छिबरामऊ के ग्राम खोजीपुर निवासी सलीम ने 24 वर्षीय बेटी नाजरीन की शादी डेढ़ साल पहले मुरादगंज निवासी शरीफ पुत्र शाहमीर से की थी।
विज्ञापन


सलीम का आरोप है कि शादी के बाद पति शरीफ, सास बानो बेगम, ननद रुखसार और देवर आशिक दहेज में दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगे थे। मांग पूरी न होने पर नाजरीन का उत्पीड़न करने लगते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार रात करीब 11 बजे शरीफ ने परिवार के लोगों के साथ तीन माह की गर्भवती पत्नी नाजरीन को एक कमरे में बंधक बना लिया। हाथ पैर बांधकर पहले तो उसके हाथों में कील ठोंक कर तड़पाया।

इसके बाद डंडों और ईंट से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को अंजाम देकर शरीफ रात को ही परिवार के साथ भाग निकला। सुबह होने पर पड़ोसियों को जब घर में सन्नाटा दिखाई दिया तो अंदर जाकर देखा।

चारपाई पर कमरे में खून से लथपथ नाजरीन का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। फील्ड यूनिट टीम के साथ सीओ सदर शिव प्रताप सिंह, कोतवाल राजा दिनेश सिंह और मझपूर्वा चौकी प्रभारी बृजेश यादव मौके पर पहुंचे।

मौके पर छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता सलीम ने शरीफ, बानो बेगम, रुखसार और आशिक के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश शुरू की है। सीओ ने बताया कि बेरहमी से ससुरालियों ने नाजरीन की हत्या की है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed