{"_id":"57f8efe64f1c1b5e152702e4","slug":"husband-killed-his-wife-at-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर हुआ खून सवार, लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिर पर हुआ खून सवार, लाठी से पीट-पीटकर पत्नी को मार डाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Oct 2016 06:58 PM IST
विज्ञापन
पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दरिंदे पति के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि उसने अपनी ही पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। हमीरपुर थाना बिमौर के रतौला गांव निवासी रामरतन प्रजापति(55) ने घरेलू विवाद के चलते अपनी पत्नी किसलिया(53) की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस आरोपी पति को तलाश रही है। वह हत्या के बाद से फरार है।
जानकारी के मुताबिक, दोनों के पांच बच्चे हैं जिनमें से तीन लड़कियां बयाही जा चुकी हैं, जबकि एक बेटी रेखा व उसका छोटा भाई स्कूल में पढ़तें हैं। रेखा ने मामले के संबंध में पुलिस के सामने बयान दिया कि शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे उसकी मां नहाने के लिए बाथरूम में घुसी, उसी दौरान पिता ने पीछे से मां के सिर पर लाठी से कई वार किए। मां लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी।
रेखा ने घटना की जानकारी घर में मौजूद अपने चाचा रामलाल को दी। इसके बाद महिला को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी। शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा जा चुका है। फिलहाल, पुलिस आरोपी के भाई से पूछताछ में जुटी है।