{"_id":"5927d4c34f1c1b3f76536075","slug":"husband-killed-her-wife-in-fatehpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उर्मिला जिसे भगवान समझकर पूज रही थी वो दरअसल ‘शैतान’ था, पूरे गांव में सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उर्मिला जिसे भगवान समझकर पूज रही थी वो दरअसल ‘शैतान’ था, पूरे गांव में सनसनी
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 27 May 2017 08:47 AM IST
विज्ञापन
वट सावित्री व्रत पूजा के दिन पति ने पत्नी को दो हिस्सों में काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लंबी उम्र और उसकी सलामती की कामना कर रही उर्मिला को क्या पता थी कि वो जिसे अपना भगवान समझकर पूज रही है दरफसल वह ‘इंसान’ नहीं ‘शैतान’ है। घर पर वट सावित्री व्रत पूजा की तैयारी हो चुकी थी। दुल्हन की तरह सज संवर कर उर्मिला अपने घर से निकलने ही वाली थी कि उसका पति वीरेंद्र किसी बात पर गुस्सा हो गया। गुस्से से आग बबूला हो चुके वीरेन्द्र ने अपनी पत्नी के साथ वो कर दिया जिसने पूरे गांव को हिला दिया। अवैध सम्बंधों के शक में पति ने कुल्हाड़ी से दो हिस्सों में काटकर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।
फतेहपुर खागा कोतवाली के हरिहरपुर मजरे सावंत गांव निवासी शीतल प्रसाद की बेटी उर्मिला (36) की शादी 2002 में हथगाम थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर रेकउहा के निवासी वीरेंद्र पाल पुत्र देशराज से हुई थी। वीरेंद्र पाल मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। वह विधानसभा के चुनाव में मतदान के लिए 23 फरवरी को गांव आया था। करीब 2 महीने पहले उर्मिला अपने मायके चचेरी बहन की शादी में चली गयी थी। वट सावित्री वृत (बरगदाही) की पूजा करने उर्मिला बुधवार की शाम अपने भाई गोविन्द के साथ ससुराल लौटी थी। गोविन्द ने जानकारी दी कि बहनोई और बहन के बीच किसी बात को लेकर शाम को विवाद हो गया था। किसी तरह बहनोई को शांत करने के बाद वह गांव वापस आ गया था।

उर्मिला की गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया
रोते बिलखते मृतक उर्मिला के परिजन
ग्रामीणों ने बताया की उर्मिला सुबह से ही पूजापाठ की तैयारी में लगी थी। तभी दंपति के बीच में फिर विवाद शुरू हो गया। गुस्से में आकर विरेंद्र ने पास में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर एसएचओ चंद्रभान सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उर्मिला की लाश को दो टुकड़ो में बरामद किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लाश के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
पिता बोला बेटे ने बहू के चरित्र पर आरोप लगाए
थाने में उर्मिला की बेटी स्नेहा और सास चंद्रकली, गांव में घटनास्थल के बाहर लगी भीड़।
पुलिस की पूछताछ में पिता देशराज ने बताया की मुंबई से लौटते वक्त वीरेंद्र बहू से बात करना चाह रहा था लेकिन बात न हो सकी थी। बेटे ने बहू को घर में मोबइल पर बातचीत करते हुए देखा था। उस बात से वह भड़क उठा था। उसने बहू के चरित्र पर आरोप लगाए । इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती थी। देशराज ने बताया की बेटे ने गुरूवार को उन्हें भी घर से बाहर कर दिया था। वह पत्नी चंद्रकली और पौत्री स्नेहा के साथ बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में ही उन्हें बहू की हत्या की खबर मिली। एसएचओ ने बताया की मृतका के भाई के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने ली गयी।शव को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। हत्या दंपत्ति के आपसी विवाद के चलते हुई है। विवाद की कारणों की जांच की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही सही वजह मालूम हो सकेगी।