{"_id":"579bb5484f1c1bb04521e048","slug":"hit-by-a-car-in-the-307-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार से टक्कर में 307 की रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार से टक्कर में 307 की रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Sat, 30 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
कैंट सि्थत गोल्फ कोर्स के पास फॉरच्यूनर कार लोडर से भिड़ गई। इनसेट उजमा सोलंकी चोट दिखाती हुईं।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम लोगों की नहीं सुनने वाले थानेदार के पास जब सत्ता के ‘हनकदारों’ की बात आई तो झट रिपोर्ट पट एक्शन भी शुरू कर दिया। गंभीर हादसे तक को टालने वाली पुलिस ने मामूली टक्कर पर हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कर डाली। आखिर मामला सत्ता पक्ष से जो जुड़ा था। वहीं दो जुलाई को रईसजादों की कार के शिकार बने होटल व्यवसायी भरत लालवानी की
मौत पर पुलिस ने धाराओं का खेल कर डाला। दो दिनों तक रिपोर्ट दर्ज भी नहीं की थी। ऐसा पक्षपात क्यों ?
शुक्रवार सुबह कैंट में गोल्फ क्लब के पास सपा नेत्री उजमा सोलंकी की कार की लोडर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद लोडर का ड्राइवर मौके से भाग निकला। हादसे में उजमा, उनका ड्राइवर नफीस और पीआरओ सबा मामूली रूप से चुटहिल हुईं।
भागी आई कैंट थाना पुलिस ने तुरंत मेडिकल कराकर उजमा की तहरीर पर लोडर मालिक बेगमपुरवा निवासी अमजद अली के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी। आम लोगों को महीनों टहलाने वाली पुलिस ने मात्र दो घंटे में घटनास्थल का टेक्निकल मुआयना तक करा दिया। तस्वीरों में साफ है कि उजमा की कार रॉन्ग साइड थी।
विज्ञापन
फिर भी रिपोर्ट एक तरफा दर्ज हुई। वहीं एसओ कैंट बृजेश यादव ने बताया कि लोडर मालिक को हिरासत में लिया जा रहा है।
यहां तो मौत हो गई थी फिर भी धाराएं कमजोर
दो जुलाई को तिलक नगर रतन विला निवासी भरत लालवानी उर्फ खेमचंद्र कालू को वीआईपी रोड पर रईसजादों की कार ने रौंद डाला था। भरत के भाई जीतू ने चमनगंज निवासी गाड़ी मालिक जहीर बेग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने टालामटोली करने के बाद रिपोर्ट तो दर्ज कर ली लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।