फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   hit and run case in kanpur

सुधीर का बेटा अंशुल निकला ‘सलमान’

Sat, 16 May 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sat, 16 May 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
hit and run case in kanpur
‘शहर के सलमान कांड’ में दो मजदूरों को रौंदने वाली कार को कारोबारी सुधीर शाह का बेटा अंशुल चला रहा था। बेटे को बचाने के लिए सुधीर शाह ड्राइवर ओम प्रकाश पर आरोप मढ़ रहे थे लेकिन पुलिस ने मोबाइल की कॉल डिटेल और सर्विलांस के जरिए आरोपी का पता लगा लिया।
विज्ञापन


कोहना पुलिस ने अब उतावलेपन से वाहन चलाकर मृत्यु कारित करने की धारा 304 ए के मामले को गैर इरादन हत्या (आईपीसी की धारा 304) में तरमीम कर दिया है। पुलिस ने अंशुल को दबोचने के लिए घर में दबिश दी पर वह हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन


तिलक नगर में गोपालय गेस्ट हाउस के सामने नौ मई की रात एक अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे दो मजदूरों राजाराम सैनी और लल्ली पांडेय को कुचल दिया था। दोनों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद कार की नंबर प्लेट मौके पर गिर गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में कोहना पुलिस ने आर्यनगर के आनंद एमवीआर अपार्टमेंट की पार्किंग से मजदूरों को कुचलने वाली कार बरामद कर ली थी लेकिन असल में हादसे के समय कार कौन चला रहा था, इसका पता अब चला है। कई दिन बाद कार के मालिक सुधीर शाह पुलिस के संपर्क में आए।


उन्होंने ड्राइवर सफीपुर उन्नाव निवासी ओम प्रकाश को हादसे का जिम्मेदार ठहराया था पर पुलिस को सुधीर शाह की बातों पर यकीन नहीं था। मोबाइल की कॉल डिटेल और सर्विलांस की मदद से साफ हो गया है कि कार सुधीर का बेटा अंशुल चला रहा था। अंशुल के मोबाइल की लोकशन हादसे वाले समय घटनास्थल पर ही मिली है।

एसएसपी ने बताया कि विवेचना में अंशुल शाह का नाम खोल दिया गया है। आरोपी अंशुल की तलाश की जा रही है। इसके बाद कार के मालिक की भूमिका की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed