{"_id":"5a5e2c774f1c1ba5268b4c79","slug":"hasband-done-something-horrible-on-wife-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई नवेली दुल्हन की अनाेखी फरमाइश पूरी करने के लिए पति ने कर डाला कुछ एेसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नई नवेली दुल्हन की अनाेखी फरमाइश पूरी करने के लिए पति ने कर डाला कुछ एेसा
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के बाद हर पत्नी की ख्वाहिश हाेती है कि उसका पति उसकी हर मांग काे पूरा करे पर यूपी के अाैरैया में कुछ एेसा हुअा जाे अापकाे हैरान कर देगा। यहां पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए पति ने अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन
लूट करने वाले अाराेपी
15 दिन पहले शादी के बाद पत्नी की ओर से गिफ्ट मांगेने पर एक आरोपी ने उसकी ख्वाहिश पूरी करने के लिए ट्रक लूटकांड की घटना को अंजाम दिया। पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए उसने अपने अन्य साथियों के साथ ट्रक लूट की घटना को अंजाम देने का प्लान बनाया और नौ जनवरी को प्लास्टिक दाना से लदे कंटेनर को लूट लिया। जीपीआरएस की मदद से ट्रक उसी दिन बरामद हो गया था और दो आरोपी भी हत्थे चढ़ गए थे। लेकिन पुलिस ने अब ट्रक लूट के मास्टर माइंड को पकड़कर तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
एसपी संजीव त्यागी ने मंगलवार को कोतवाली में ट्रक लूटकांड का खुलासा करते हुए बताया कि नौ जनवरी को कोलकाता एक्सप्रेस रोड लाइंस का एक कंटेनर प्लास्टिक दाना लादकर निकला था। उसी दिन रात करीब 7:30 बजे करहल रोड मुरादगंज तिराहे पर चालक व क्लीनर रुके। उसी दौरान चार पहिया वाहन पर सवार कुछ लोगों ने चालक व क्लीनर को मारपीट कर ट्रक को लूट कर भाग गए।
डेमो पिक
उसी ट्रक मालिक ने जीपीआरएस से देखकर पुलिस को सूचना दी। उसी लोकेशन पर पुलिस ने अछल्दा रेलवे क्रॉसिंग से ट्रक पकड़ लिया और दो आरोपी पकड़ लिए लेकिन मुख्य आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दस जनवरी को दिनेश कुमार तिवारी निवासी इंदिरा नगर थाना दिबियापुर ने दर्ज कराई। मामले की जांच कर रहे फफूंद एसओ अनिल कुमार पांडेय सोमवार रात अजीतमल रोड जुआ पुल पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।
डेमो पिक
उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक बोलेरो में तीन लोग बैठे हुए हैं। थोड़ी देर बाद एक कार सामने से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसमें सवार अतेंद्र निवासी आरटीओ कॉलोनी सिविल लाइंस इटावा एवं विमल कुमार निवासी सुल्तानपुर इटावा को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से एक-एक तमंचा व पांच कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि बोलेरो भी चोरी की है।
डेमो पिक
जिसे वह अपने मित्र फ्रेंडस कॉलोनी इटावा निवासी आसिफ से लेकर आए हैं। पुलिस ने दबिश देकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी आसिफ ने बताया कि उसकी शादी 15 दिन पहले हुई थी। उसकी पत्नी ने 15 हजार रुपये का गिफ्ट मांगा। जिस पर उसने अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि इस लूटकांड का खुलासा करने में सर्विलांस प्रभारी मो. शाकिर ने अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने लोकेशन ट्रेस कर आरोपियों को पकड़ने में फफूंद थाना पुलिस का सहयोग किया है।
सभी को अमीर बनने का लालच था
डेमो पिक
एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के भी नाम बताए हैं। जिसमें संजू कश्यप, विष्णु कश्यप निवासी सुल्तानपुर इटावा, कल्लू निवासी जालिम का अड्डा मैनपुरी इटावा भी शामिल हैं। आरोपियों ने बताया कि सभी लोग मिलकर लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देते थे और सभी को अमीर बनने का लालच था। पुलिस ने कंटेनर में रखे 640 प्लास्टिक के दाने व कंटेनर बरामद किया है।