{"_id":"6af3edf1efd8d4183107b1c8","slug":"hamirpur-truck-driver-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-lying-on-floor-at-home-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमीरपुर: संदिग्ध हालात में ट्रक चालक की मौत, घर में जमीन पर पड़ा मिला शव, मुंह से निकल रहा था झाग, जांच शुरू
Wed, 11 Nov 2026 09:54 AM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Wed, 11 Nov 2026 09:54 AM IST
सार
Hamirpur News: मौदहा क्षेत्र स्थित करहिया गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रक चालक का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकलता देख परिजन उन्हें सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के करहिया गांव में मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। 48 वर्षीय चालक का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला। मुंह से झाग निकलता देख परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई संतोष ने बताया कि राजू कुशवाहा पुत्र बाबूलाल की शनिवार को अचानक तबीयत खराब हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम भतीजे ने घर का दरवाजा खोला तो राजू जमीन पर पड़े मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।राजू तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी आशा करीब 15 वर्ष पहले घर छोड़कर बांदा जिले के अतराहट स्थित मायके में रहने लगी थीं।
विज्ञापन
Trending Videos
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के माता-पिता छोटे बेटे संतोष के साथ रहते हैं। तीनों भाई अलग-अलग रहते थे। परिजनों के अनुसार परिवार में किसी तरह का विवाद नहीं था।कोतवाली प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। उसी के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।