फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Halt Violence between junior doctors and patient's family

हैलट में जूनियर डॉक्टर और तीमारदार भिड़े

Wed, 03 Dec 2014 03:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Wed, 03 Dec 2014 03:21 AM IST
विज्ञापन
Halt Violence between junior doctors and patient's family
सड़क हादसे में घायल पैथोलॉजी के जनसंपर्क अधिकारी सर्वजीत सिंह की मंगलवार को हैलट में मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने इमरजेंसी पहुंचकर एक महिला डॉक्टर को पीट दिया। इस पर जूनियर डॉक्टरों ने सर्वजीत के  बेटे और भतीजे को एक कमरे में बंद पीटा। स्वरूप नगर पुलिस किसी तहर दोनों को जूनियर डॉक्टरों से मुक्त कराकर थाने ले गई। देर रात तक दोनों पक्षों में समझौता कराने की कवायद चलती रही।
विज्ञापन

नौबस्ता के गोपाल नगर (यशोदा नगर) निवासी सर्वजीत सिंह किदवई नगर की एक पैथोलॉजी में पीआरओ थे। सोमवार रात सर्वजीत पत्नी आशा और बेटी अंजली के साथ बाइक से शादी समारोह से लौटते रहे थे। किदवई नगर में ही एक तेज रफ्तार बुलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सर्वजीत, पत्नी और बेटी घायल हो गए।
विज्ञापन

सर्वजीत का बेटा शुभम अपने दोस्त अंकित ने घायल परिजनों को हैलट पहुंचाया। सुबह तीनों को अलग-अलग वार्डों में भेज दिया गया। सर्वजीत का सर्जरी विभाग के वार्ड भर्ती थे। शुभम ने बताया कि दोपहर में पिता की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसने वार्ड में मौजूद डॉक्टरों को देखने की गुहार लगाई लेकिन डॉक्टरों अनसुना कर दिया। काफी मिन्नतों के बाद डॉक्टर पहुंचे और पिता को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों ने उसे डेथ सर्टिफिकेट बनवाने के लिए हैलट इमरजेंसी भेज दिया। बताया जाता है कि शुभम अपने चचेरे भाई सूर्य प्रताप सिंह के साथ इमरजेंसी पहुंचा। वहां आईसीयू में मौजूद डॉ. जागृति से पिता के इलाज को लेकर भिड़ गया और तमाचा जड़ दिया। इस पर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची सीओ स्वरूप नगर ममता कुरील और एसएसआई राम प्रकाश ने शुभम और सूर्य प्रताप को मुक्त कराया और थाने ले आए। थोड़ी देर बाद मेडिकल कालेज के मेडिसन विभाग की एचओडी डॉ. आरती लाल चंदानी और जूनियर डॉक्टर भी थाने पहुंच गईं। देर रात तक थाने में जूनियर डॉक्टरों अथवा तीमारदारों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। इधर, एसएसआई का कहना है कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed