फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HAL engineer arrested for obscenity with child

इंजीनियर की शर्मनाक करतूत: बहाने से बुलाकर सात साल के बच्चे से की अश्लीलता, गिरफ्तार

Mon, 15 Mar 2021 09:24 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Mar 2021 09:24 AM IST
विज्ञापन
HAL engineer arrested for obscenity with child
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर के हरबंशमोहाल में रविवार को सात साल के मासूम बच्चे के साथ एचएएल के इंजीनियर ने अश्लीलता की। बच्चे ने अपने पिता को आपबीती बताई तो लोगों ने मिलकर इंजीनियर को पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


हरबंशमोहाल इंस्पेक्टर सत्यदेव शर्मा ने बताया कि अनिल पांडेय प्रयागराज में एचएएल (हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर तैनात है। सुतरखाना में उसका घर है। रविवार सुबह प्रयागराज से घर लौटा था। उसने दोपहर में पड़ोसी के सात साल के बच्चे से पानी मंगवाया।
विज्ञापन


जब बच्चा पानी लेकर उसके घर गया तो उसने दरवाजा बंद कर उसके साथ अश्लीलता की। कुछ देर बाद उसके पिता वहां पहुंचे तो बच्चा बीस रुपये का नोट हाथ में लेकर बाहर निकला। पिता के पूछने पर उसने इंजीनियर की करतूत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद बवाल शुरू हो गया। इलाकाई लोगों ने इंजीनियर को जमकर पीटा। इंस्पेक्टर ने बताया कि इंजीनियर पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे जेल भेजा जाएगा। सप्ताह भर में चार्जशीट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed