फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   grp looted woman in train

रक्षक बने भक्षकः पूर्वा एक्सप्रेस में जीआरपी ने महिला को लूटा, रेल मंत्री को ट्वीट

Fri, 19 May 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 19 May 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
grp looted woman in train
डेमो पिक
पूर्वा एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला यात्री को जीआरपी सिपाहियों ने लूट लिया। यह घटना मुगलसराय स्टेशन के पास चेकिंग के लिए ट्रेन में चढ़ी जीआरपी की क्यूआरटी दस्तेे ने की। इसकी शिकायत पीड़िता के पुत्र ने रेलमंत्री सुरेश प्रभु के ट्विटर पर की है।
विज्ञापन


इसके बाद रेल महकमे में इलाहाबाद से लेकर नई दिल्ली तक हड़कंप मच गया। महिला से कानपुर सेंट्रल से जीआरपी ने संपर्क किया लेकिन महिला ने लूट की रिपोर्ट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जीआरपी में दर्ज करा दी है।
विज्ञापन


पूर्वा एक्सप्रेस (12381) में ए-1 कोच में लाजवंती नई दिल्ली जा रही थीं। बुधवार करीब सात बजे मुगलसराय स्टेशन के आगे उनकी बोगी में कुछ जीआरपी जवान चढ़े। यह लोग चेकिंग के नाम पर यात्रियों के बैग चेक कर रहे थे। इसका यात्रियों ने विरोध भी किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं जवानों ने उनके बैग में रखे छह हजार लूट लिए। वह सो रही थीं लेकिन चेकिंग के दौरान वह उठ गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले की शिकायत दूसरी बोगी में सवार लाजवंती के पुत्र विकास ने ट्विटर पर रेल मंत्री सुरेश प्रभु से कर दी। इसके बाद रेल महकमे और जीआरपी में हड़कंप मच गया। इलाहाबाद में जीआरपी ने जब महिला से संपर्क करना चाहा तो ट्रेन चल चुकी थी। इसके बाद ट्रेन रात करीब पौने एक बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंची। जीआरपी जब महिला के पास तहरीर लेने पहुंची लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी।


नई दिल्ली पहुंचकर जीआरपी को उन्होंने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है। एसपी रेलवे दीपक भट्ट ने बताया कि मामला गंभीर है। एक टीम दिल्ली रवाना हुई है। महिला से संपर्क कर बयान दर्ज किए जाएंगे। मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed