फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   'Green Channel' opened the door of swindle

‘ग्रीन चैनल’ ने खोला ठगी का दरवाजा

Fri, 22 Jan 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Fri, 22 Jan 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
'Green Channel' opened the door of swindle
बैंकों में टप्पेबाजी करने वालों ने एसबीआई की ग्रीन चैनल सुविधा को ठगी का साधन बनाना शुरू कर दिया है।  यदि आपके पास एसबीआई का डेबिट कार्ड है तो संभालकर रखिएगा। वो गलत हाथों में पड़ गया तो आपको लाखों का चूना लग सकता है।
विज्ञापन


आरपीएफ से रिटायर्ड रजोल द्विवेदी का सेविंग अकाउंट एसबीआई की सरसौल शाखा में है। रिटायरमेंट पर मिली एक बड़ी राशि रजोल के अकाउंट में थी। 4 नवंबर 2015 को वह सरसौल के एक एटीएम से रकम निकालने पहुंचे तो वहां पहले से एक युवक मौजूद था।
विज्ञापन


मदद के बहाने वृद्ध को झांसे में लेकर युवक ने एटीएम का पिन पूछा और कार्ड को बदल दिया। ठग ने 4 नवंबर को ही एसबीआई की कृष्णानगर शाखा से 40 हजार, डीएमएसआरडी से 20 हजार और 5 नवंबर को एसबीआई की केशवपुरम, पांडुनगर, लाजपत नगर, रामकृष्णनगर, 80 फीट रोड, नवीन मार्केट शाखाओं से 40-40 हजार रुपये निकाल लिए गए। ग्वालटोली शाखा से 50 हजार रुपये निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन के अंदर कुल 4 लाख 70 रुपये की ठगी कर ली गई। बाकी रुपये एटीएम से निकाले गए। रजोल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जब इन शाखाओं का सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया तो पचा चला कि ठग ने यह सारी रकम ग्रीन चैनल के माध्यम से निकाली थी।


ये है ग्रीन चैनल
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को ‘ग्रीन चैनल’ की सुविधा दे रखी है। बैंक के एक काउंटर में बैठा क्लर्क आपका कार्ड स्वैप कर पिन कोड डालने को देगा। ग्राहक इस सुविधा के तहत एसबीआई की एक ब्रांच से एक बार में अधिकतम 40 हजार रुपये निकाल सकता है। 40-40 हजार कर आप दिन में पूरी रकम भी निकाल सकते हैं। इसी सुविधा का इस्तेमाल ठग ने किया। न कोई दस्तखत, न ही कोई पहचान पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed