ब्वायफ्रेंड का मर्डर कराने वाली गर्लफ्रेंड गायब, ‘मर्डर मिस्ट्री’ ने उड़ाये सबके होश
बीती 4 अक्टूबर को मुकेश का उसके बकेवर गांव से भोर पहर अपहरण हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक गांव की ही पूनम व उसके परिजन सभी के सामने उसे अगवा कर ले गए थे। पूनम शादी-शुदा है और पति के साथ ही बांदा के किरन कांपलेक्स चौराहे के पास कहीं रहती है। इस मामले में पुलिस ने पूनम के भाई अभिषेक, बहनोई प्रमोद व उसकी पत्नी गुड़िया तथा पिता रामशरण को पकड़ा। उनकी निशानदेही पर बांदा के एक पेट्रोल पंप से वह स्कार्पियो भी बरामद कर ली गई, जिससे मुकेश का अपहरण किया गया था।
रस्सी बरामद, लाश की बरामदगी प्रमुख