फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   girl kidnep & rape in congress leader factory

किशोरी को अगवा कर कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में दुष्कर्म

Fri, 05 Dec 2014 03:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Fri, 05 Dec 2014 03:50 AM IST
विज्ञापन
girl kidnep & rape in congress leader factory
गोविंद नगर थानाक्षेत्र में बुधवार देर रात किशोरी अपनी मां के साथ गोविंद नगर थाने से मकान मालिक के बेटों के खिलाफ छेड़खानी की शिकायत कर घर लौट रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में ड्राइवर ने मां, बेटी को फुसला कर कार में बैठा लिया। कुछ दूर चलने के बाद मां को धक्का देकर कार से उतार कर किशोरी को लेकर भाग निकला। किशोरी को कांग्रेस नेता की फैक्ट्री में ले जाकर ड्राइवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर आधी रात को उसे विजय नगर चौराहे पर छोड़ दिया।
विज्ञापन

किशोरी की मां की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने किशोरी को बरामद करने के बाद उसकी उसकी निशानदेही पर फैक्ट्री में दबिश देकर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने फैक्ट्री जाकर पड़ताल की। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
किशोरी गोविंद नगर की रहने वाली है। बुधवार रात छेड़खानी के विरोध में मकान मालिक के बेटों ने किशोरी, उसके परिवारीजनों के साथ मारपीट की थी।
इसकी शिकायत करने के लिए किशोरी की मां बेटी को लेकर गोविंद नगर थाने आई थी। किशोरी की मां के मुताबिक रात 11 बजे वह दादा नगर चौराहे पर घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी।
तभी एक पान की दुकान में खड़े लग्जरी कार के चालक नीरज तिवारी ने नेता जी से मिलाने की बात कह कर दोनों को कार में बैठा लिया।
कुछ दूर आगे चलने के बाद चालक ने उसे कार से धक्का दे दिया और बेटी को लेकर भाग निकला। इधर-उधर तलाशने के बाद एक राहगीर की मदद से उसने डॉयल 100 में बेटी के अगवा होने की सूचना दी।
रात 2 बजे के करीब पुलिस ने बेटी को विजय नगर चौराहे से बरामद कर लिया।
बेटी की निशानदेही पर पुलिस ने बर्रा 2 निवासी वार्ड 60 के कांग्रेस अध्यक्ष संजीव मिश्रा की इंड्रस्टियल एरिया स्थित फैक्ट्री में दबिश देकर नीरज को गिरफ्तार कर लिया।
 गोविंद नगर पुलिस के मुताबिक आरोपी कार ड्राइवर बर्रा 2 का रहने वाला है। फैक्ट्री मालिक के घर निर्माण कार्य चलने की वजह से उसे रात को फैक्ट्री में कार खड़ी करने के लिए भेजा गया था। आरोपी नीरज तिवारी से पूछताछ की जा रही है। सीओ गोविंद नगर ओमप्रकाश सिंह ने बाताया कि

फौरी जांच में ऐसा लग रहा है कि कार ड्राइवर ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया है। नीरज तिवारी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ किशोरी को अगवा करने, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। फैक्ट्री मालिक की कार भी जब्त कर ली गई है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed