{"_id":"f40d893dbdc3d986841f6f9c9f9e820f","slug":"girl-fell-in-a-bucket-of-water-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में गिरी मासूम, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पानी से भरी बाल्टी में गिरी मासूम, मौत
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Tue, 03 Nov 2015 02:38 AM IST
विज्ञापन
कल्याणपुर में सोमवार सुबह पानी से भरी बाल्टी में गिरकर एक साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने छानबीन के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
मूलरूप से बहराइच निवासी पप्पू की पत्नी किरन कल्याणपुर के पुराना शिवली रोड पर भोला फास्ट फूड नाम से दुकान चलाती हैं। वह एक साल की बेटी कुसुम और तीन साल की सुसुम के साथ दुकान के पास ही रमन शुक्ला के मकान की दूसरी मंजिल में किराए पर रहती हैं। पप्पू गांव में खेती करते हैं।
किरन ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह कमरे के बाहर सीढ़ियों के पास पानी से भरी बाल्टी रखकर किचन में खाना पकाने चली गईं। कुसुम वहीं सीढ़ियों के पास खेल रही थी। करीब आधा घंटा बाद किरन किचन से निकाल कर वहां पहुंची तो देखा कुसुम बाल्टी में औंधे मुंह पड़ी थी।
विज्ञापन
शोर मचाने पर मकान मालिक और आसपास के लोग जुटे। फौरन कुसुम को अस्पताल ले गए, लेकिन तबतक उसकी सांसे थम चुकी थी। आसपास के लोगों ने किरन को ढांढस बंधाया। किरन का कहना है कि उनकी जरा सी लापरवाही से बेटी की मौत हो गई। उन्हें बेड के पास पानी से भरी बॉल्टी रखकर नहीं जाना चाहिए था। अब उन्हें जीवन भर पछतावा रहेगा।