फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Girl dead body found in the canal

नहर में युवती का अर्धनग्न शव देख फैली सनसनी

Mon, 11 Jun 2018 06:06 PM IST
अखिलेश सविता, अमर उजाला, कन्नौज
अखिलेश सविता, अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 11 Jun 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
Girl dead body found in the canal
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कन्नौज के सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम मिर्जापुर में पुल के पास नहर में एक युवती का अर्धनग्न शव देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोपहर में एक अज्ञात युवती का शव बहते हुए मिर्जापुर पुल के पास आकर अटक गया। राहगीरों ने शव को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर सकरावा चौकी इंचार्ज सतीश चंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर नहर से शव को बाहर निकलवाया और पहले तो उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया और फिर उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज सतीश चंद यादव ने बताया की लड़की की उम्र लगभग 20 से 25 वर्ष के बीच में है। वह लाल रंग की छींटदार कुर्ती व सलवार पहने हुए है।शव कई दिन पुराना लग रहा था और कहीं पीछे से बहकर आया है यही वजह है कि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। उसका चेहरा भी पहचानने में नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed