{"_id":"58c123904f1c1b5e3ddc5aca","slug":"gaus-mohammad-and-terrorist-azhar-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी बना रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर गौस मोहम्मद और अजहर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आतंकी बना रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर गौस मोहम्मद और अजहर गिरफ्तार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 09 Mar 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
गौस मोहम्मद और अजहर अरेस्ट
कानपुर के रहमानी मार्केट से फरार चल रहे आतंकी अज़हर को बाराबंकी से पकड़ लिया गया है। इसके अलावा रिटायर्ड एयरफोर्स कर्मी गौस मोहम्मद उर्फ करण खत्री को भी एटीएस ने किया गिरफ्तार कर लिया है। इन सबके अलावा खुरसान मॉड्यूल के बाकी सभी आतंकी सदस्यों को पकड़ने के लिए यूपी के तमाम शहरों में छापेमारी जारी है।
इस छापेमारी में यूपी, एमपी की पुलिस के अलावा जांच एजेन्सियां भी शामिल हैं। अजहर खलीफा कानपुर के रेलबाजार इलाके का रहने वाला है। उधर कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर होली त्योहार मद्देनजर सुरक्षा और आतंकी हमले से अलर्ट को लेकर आरपीएफ़ द्वारा विशेष तलाशी अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के तहत 35 से ज्यादा संदिग्ध लोगो को पकड़ा गया। पकडे गये सभी आरोपियों रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मजिस्ट्रेट के समक्ष भेजा गया है।
शुक्लागंज का गौस मोहम्मद देता था ट्रेनिंग
लखनऊ में मुठभेड़ में मारे गए सैफुल्ला और उसके साथियों को शुक्लागंज (उन्नाव) केजीएम खान (गौस मोहम्मद खान) ने ट्रेनिंग दी थी। एटीएस सूत्रों की मानें तो आतिफ से जरिए ही जीएम खान गैंग से जुड़ा था। उसने ही सैफुल्ला और ग्रुप से जुड़े अन्य युवकों को गोली चलाने और बम धमाके करने की ट्रेनिंग दी थी। गौस मोहम्मद एयर फोर्स सेना का रिटायर्ड अफसर बताया गया है। बताया जा रहा है कि एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गौस मोहम्मद पकड़ा गया है।