फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ganrape with woman in hameerpur

उत्तर प्रदेश: गैंगरेप के बाद महिला को निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया

Tue, 03 Jul 2018 11:45 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 03 Jul 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Ganrape with woman in hameerpur
अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला
उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के एक गांव में बड़ा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के कुरारा थाना क्षेत्र की महिला ने चार दबंगों पर गैंगरेप और निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाने का आरोप लगाया है। महिला का यह भी कहना है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने के कई प्रयास किए लेकिन वह किसी तरह से बच निकली। गंभीर रूप से घायल पीड़ित महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।  
विज्ञापन

 

जब यह पूरी घटना हो रही थी तब किसी भी ग्रामीण की हिम्मत नहीं हुई कि कोई उस महिला को बचा सके।  इस बीच किसी ने पुलिस को पूरे मामले की सूचना दे दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।

विज्ञापन


इस पूरे मामले में पुलिस ने साधारण मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए दबंगों को बचाने के प्रयास किए हैं। जिसके बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो गए हैं। हाईकोर्ट का आदेश है कि महिला द्वारा रेप के आरोप लगाने भर से पुलिस को तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू करनी चाहिए लेकिन इस मामले में पुलिस ने न महिला का मुकदमा दर्ज किया और न ही उसका मेडिकल करवाया। बल्कि मामले को मारपीट की धाराओं में तब्दील कर रफा-दफा कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह का कहना है कि रविवार को कुछ लोगों द्वारा महिला के साथ मारपीट और रेप करने की शिकायत मिली थी। सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed