फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape of minor girl by cousins

शर्मनाक करतूतः नाबालिग चचेरी बहन से दो दिनों तक भाई करते रहे गैंगरेप  

Sat, 03 Jun 2017 08:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 08:08 AM IST
विज्ञापन
gangrape of minor girl by cousins
डेमो पिक
यूपी के हरदोई में शुक्रवार को जुर्म की एक ऐसी शर्मनाक वारदात सामने आई जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा अज्ञात स्थान पर ले जाकर चचेरे भाइयों ने दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म किया। गुरुवार को मां-बाप ने रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी दोनों भाई फरार हैं।
विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। घर पर पत्नी और 15 वर्षीय बेटी रहती है। पड़ोस में किशोरी के चाचा इरशाद का मकान है, उनके दो बेटे इमरान (25) व इजहार (21) हैं। इमरान की शादी हो चुकी है। दोनों का किशोरी के घर आना-जाना था। 28 मई की रात करीब एक बजे किशोरी शौच के लिए घर से बाहर निकली। पहले से घात लगाए खडे़ इमरान ने उसके मुंह पर कपड़ा लगा दिया। किशोरी बेहोश हो गई। किशोरी को अज्ञात स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


सुबह बेटी के घर में न मिलने पर मां ने आरोपियों के बारे में परिजनों से जानकारी की। परिजनों ने दोनों के बिना बताए ही घर से लापता होने की बात कही। काफी खोजबीन के बाद भी तीनों का सुराग नहीं लगा। किशोरी की मां का कहना है कि 31 मई को शाम सात बजे वह पाली बस अड्डा की तरफ गई थी। जहां पर बेटी उसे बदहवास हालत में मिली। बेटी ने मां से आपबीती बयां की। दिल्ली से अपने घर हरदोई पहुंचा पिता बेटी को लेकर कोतवाली पहुंचा। पीड़ित ने इमरान व इजहार पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की मेडिकल जांच कराई। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed