फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gangrape in hamirpur

7 दिनों तक 5 लड़के करते रहे 12वीं की छात्रा का सामूहिक बलात्कार

Wed, 01 Feb 2017 01:38 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Feb 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
gangrape in hamirpur
डेमो पिक
पांच लड़के 12वीं की छात्रा का किडनैप कर दिल्ली ले गए। सात दिनों तक सभी ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। मामला यूपी के हमीरपुर जिले का है। भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की इंटर की छात्रा को उसके दोस्त ने 22 जनवरी को कस्बे के एक रेस्टोरेंट में में बुलाया। वहां से वे कानपुर ले गया। जहां उसने छात्रा को अपने साथियों के हवाले कर दिया। इसके बाद छात्रा को दिल्ली ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर एक सप्ताह तक सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


22 जनवरी से छात्रा के लापता होने पर परिजन उसे ढूंढते रहे। कहीं पता नहीं चलने पर 23 जनवरी को उसके दोस्त के खिलाफ अपहृत कर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की घटना दर्जकर भाई को टरका दिया। इस मामले में भाई का आरोप है कि अगर पुलिस सक्रियता दिखाती तो बहन के साथ ऐसी घटना नहीं घटित होती। कहा कि पुलिस की उदासीनता पर उसने खुद सुरागरसी करनी शुरू कर दी और दिल्ली पहुंच बहन को बंधक मुक्त कराया। बताया कि आरोपी मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


बीती शाम छात्रा को लेकर भाई थाने पहुंचा और छात्रा के दोस्त सहित तीन को नामजद करते हुए पांच के खिलाफ तहरीर दी।  थानाध्यक्ष आरके सिंह ने पीड़ित छात्रा के बयान महिला कांस्टेबिल से कराने के बाद पिता व भाई को सुपुर्द करते हुए मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच करने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उधर मुकदमा दर्ज न होने पर पीड़ित परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक से भेंटकर मुकदमा दर्ज किए जाने की गुहार लगाई है। एएसपी ने पीड़िता को मुकदमा दर्ज किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed