रेप पीड़िता का 'भाई बना दरिंदा', जेल में मिलने जा रही आरोपी की बहन से चलती कार में गैंगरेप
- बदले की नीयत से मां के सामने ही बेटी की इज्जत की गई तार-तार
- जेल में बंद बेटे से मिलने जा रही थीं, झांसा दे बैठाया था बोलेरो में
- दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंगलवार को उससे मुलाकात करने मां और 15 वर्षीय बहन पैदल अनौगी स्थित जेल जा रही थीं। छोटा भाई बाइक से जा चुका था। प्रतापपुर गांव के सामने एक सफेद बोलेरो मिली। चालक ने जेल गेट तक छोड़ने की बात कह मां-बेटी को बैठा लिया। आगे चलने पर दो अन्य युवक बोलेरो में बैठ गए। मां-बेटी कुछ समय पातीं, इससे पहले ही एक युवक ने तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। चालक ने भी बोलेरो की रफ्तार बढ़ा दी। चलती गाड़ी में मां के सामने ही दोनों युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत बिगड़ गई तो दुष्कर्मी मां और बेटी को अनौगी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के पास फेंककर भाग गए।
लड़की की हालत गंभीर