फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang raped with a girl in a moving car

नाबालिग छात्रा को अगवाकर चलती कार में गैंगरेप

Mon, 16 Nov 2015 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Updated Mon, 16 Nov 2015 02:13 AM IST
विज्ञापन
gang raped with a girl in a moving car
चकेरी में रविवार देर रात चार युवकों ने आठवीं कक्षा की छात्रा को अगवाकर चलती कार में  गैंगरेप किया। लहूलुहान छात्रा को दरिंदे उन्नाव के नवाबगंज में टोल प्लाजा के पास सड़क किनारे सूनसान में फेंककर भाग निकले। आधी रात के बाद होश आने पर छात्रा ने एक राहगीर के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


परिजन वहां पहुंचे और छात्रा को अस्पताल ले गए। चकेरी इंस्पेक्टर का कहना है कि छात्रा के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन


चकेरी की शिवगोदावरी चौकी क्षेत्र में एक टेनरी कर्मी परिवार के साथ रहता हैं। इनकी 15 साल की बेटी इलाके के एक स्कूल में पढ़ती है। टेनरी कर्मी ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी की तबियत खराब है। रात साढ़े आठ बजे उनकी बेटी मुहल्ले में स्थित एक मेडिकल स्टोर पर मां के लिए दवा लेने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कार सवार चार युवकों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा लिया और कानपुर-लखनऊ हाइवे पर चलती कार में चारों युवकों ने बेटी से रेप किया। विरोध और शोर मचाने पर मारपीट की। दो घंटे तक हैवानियत के बाद दरिंदे उसे टोल प्लाजा के पास सूनसान जगह फेंक कर भाग निकले। बेहोश लड़की देर तक पड़ी रही।


होश में आने पर लड़की रोड पर आई और एक राहगीर को रोककर घरवालों को खबर दी। देर रात परिवार के लोग पहुंचे और छात्रा को लेकर अस्पताल भागे। चकेरी  इंस्पेक्टर राजीव द्विवेदी ने बताया कि छात्रा ने मुहल्ले के शादाब, साकिब और उनके दो साथियों पर कार में रेप का आरोप लगाया है। इनके खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई थी। इंस्पेक्टर के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि एक आरोपी की छात्रा से दोस्ती थी। छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed