फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   gang misdeeds with Innocent girl in Kanpur

कानपुर में मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, भाइयों ने देखी अश्लील फिल्म, फिर किया गंदा काम

Thu, 06 Feb 2020 02:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Feb 2020 02:57 PM IST
विज्ञापन
gang misdeeds with Innocent girl in Kanpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सबसे छोटे नौ साल के आरोपी से पूछताछ की। उसने बताया कि भाइयों (एक सगा भाई, दूसरा ममेरा) ने मोबाइल पर पहले अश्लील फिल्म देखी।
विज्ञापन


इसके बाद उस लड़की को भी बुला लिया और उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस को अभी तक इस आरोपी के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए पुलिस उसका नाम एफआईआर से हटा भी सकती है। उधर बुधवार को पीड़िता के किशोर न्याय बोर्ड में बयान हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को तीन नाबालिगों (13 व 9 साल के) ने मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को पकड़ लिया था। पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नौबस्ता इंस्पेक्टर ने बताया कि मोबाइल कब्जे में लिया गया है। 

पॉर्न साइट देखकर बच्चों में आ रही मानसिक विकृति
मनोचिकित्सकों के मुताबिक बच्चों में मानसिक विकृति के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पॉर्न साइट और सोशल मीडिया पर परोसी जा रही अश्लीलता की वजह से बच्चे बिगड़ रहे हैं। मनोचिकित्सक सीमा जैैन का कहना है कि आज के समय में लोगों के पास समय की कमी है और अभिभावक बच्चों को समय नहीं दे पा रहे हैं। नैतिक शिक्षा की भारी कमी है। इस कारण बच्चों में विकृति आ रही है। सोशल मीडिया पर अश्लीलता, पॉर्न साइट की सहज उपलब्धता भी इसका बड़ा कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed