{"_id":"5fd761e10eb2346f0f34dca2","slug":"gang-misdeed-with-teenager-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: फसल की रखवाली कर रही किशोरी से दो युवकों ने की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चित्रकूट: फसल की रखवाली कर रही किशोरी से दो युवकों ने की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 14 Dec 2020 06:36 PM IST
शिखा पांडेय
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 14 Dec 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में फसल की रखवाली कर रही किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म किया। किशोरी के चाचा के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बताया कि रविवार की दोपहर को वह पिता के साथ खेत गई थी। पिता किसी जरूरी काम से घर आ गए, तभी दूसरे पुरवा के दो युवक वहां आए और उसके साथ छेड़खानी करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के चाचा को खेत की ओर आते देख आरोपी भाग निकले। देर शाम को परिजनों ने थाने में मामले की जानकारी दी और आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। सोमवार को थाना प्रभारी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि एक नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। नामजद आरोपी को नाबालिग बताया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।